पियूष पांडे के अंतिम संस्कार में हंसने वाली भांजी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोर्लस को दिया जवाब।

ना आंसू और ना ही चेहरे पर उदासी। मामा के अंतिम संस्कार में हंसती दिखी पीयूष पांडे की भांजी। एक तरफ जल रही थी पीयूष पांडे की चिता। दूसरी तरफ खिलखिलाकर हंसती दिखी ईला अरुण की बेटी। वायरल तस्वीरों पर भयंकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस तो दुखों का नाटक ना करने को लेकर एक्ट्रेस ने पेश की अपनी सफाई। जी हां, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर इशिता अरुण अपने मामा पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार के बाद से ही खूब ट्रोल हो रही हैं। और वजह है अपने मामा पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार के दौरान खिलखिलाकर हंसना।

जी हां, यह तो E2 आपको पहले ही बता चुका है कि मशहूर विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे हैं और अपने मामा को खोने के गम में ना ही कोई आंसू और ना ही कोई उदासी बल्कि भांजी इशिता अरुण खूब जोर-जोर से हंसती हुई नजर आई थी और लोगों से मुस्कुराते हुए बातचीत भी करती दिखी थी। जिसके बाद ईला अरुण की बेटी पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में यूं हंसने वाली कई तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है और ट्रोलिंग का शिकार भी हो रही हैं।

जिसके बाद इशिता अरुण ने अपनी भयंकर ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आपको बता दें कि इशिता अरुण के इस जेस्चर को लोगों ने इनसेंसिटिव भी बताया था। तो मामा के अंतिम संस्कार के बाद से भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही एक्ट्रेस ने अपनी सफाई पेश की है और एक गंभीर बयान जारी किया है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए विवाद के बारे में बात करते हुए इशिता अरुण ने अपने दिवंगत मामा की एक तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया।

जिसमें बताया कि हर किसी के लिए दुख अलग-अलग रूप में प्रकट होता है। इशिता अरुण ने लिखा दुख कोई एक कहानी नहीं होती और जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को अलविदा कह रहे हो जो बाकियों से ज्यादा जोर से हंसा हो तो उसे हंसी के जरिए याद करना अनादर नहीं है। यह निरंतरता है। यह मांसपेशियों की स्मृति है। यह जानना है कि वह असल में कौन था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने उन लोगों की भी आलोचना की जिन्होंने वीडियो में कैद एक पल के आधार पर उन्हें जज करने की जल्दबाजी की। इस पर एक्ट्रेस ने बात करते हुए लिखा आपने देखा कि हम उनकी बात पर हंस रहे थे।

एक ऐसी बात जो सिर्फ वही बोल सकते थे। अगर आप उन्हें जानते होते तो आपको यह समझने की जरूरत ही नहीं पड़ती। हम शोक का दिखावा नहीं करते। हम अजनबियों को सहज महसूस कराने के लिए यादों को दबा नहीं देते। हम उन्हें ईमानदारी से याद करते हैं। हंसी, साहस और जीवन जीने की तरह। अगली बार उस पल पर कमेंट करने से पहले कहानी जान लीजिए। तो आपने अब एक्ट्रेस के स्टेटमेंट पर बहुत से लोग सहमत भी होते नजर आ रहे हैं।

जी हां, कई लोग मान रहे हैं कि किसी अपने की आत्मा का जश्न मनाना चाहे वह मुस्कुराकर या हंसी के जरिए ही क्यों ना हो, शोक मनाने का एक सही और गहरा तरीका भी हो सकता है। तो वहीं बहुत से लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अब तक आलोचना कर रहे हैं और एक्ट्रेस की इस हरकत को गलत और इनसेंसिटिव बताकर उन्हें अभी भी ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Comment