फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मराठी अभिनेता और सॉफ्टवेयर इंजीनियर सचिन चंदवाड़े का 25 साल की उम्र में निधन हो गया। वह वेब सीरीज जामताड़ा सीजन 2 में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन ने कथित रूप से खुद की जान ली है।
उनका देह पुणे में मौजूद उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन ने पुणे में अपने घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद कमरे में यह कदम उठाया। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें धुले रेफर किया। लेकिन इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
फिलहाल सचिन के इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। परिवार और दोस्तों के मुताबिक वह हाल के दिनों में अपने काम और आने वाली फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी बिजी थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी कोई ऐसा संकेत नहीं मिला जिससे मानसिक तनाव का अंदेशा लगाया जा सके। सचिन पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पुणे के एक जाने-माने आईटी पार्क में नौकरी करते थे। एक्टिंग के प्रति जुनून ने उन्हें फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में लाया।
जामताड़ा सीजन 2 के अलावा वो विझा क्लोज जैसी फिल्मों में भी नजर आए। बचपन से एक्टिंग में रुचि रखने वाले सचिन ने मुंबई और पुणे की मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। उनकी अगली फिल्म असुरवन रिलीज़ के लिए तैयार थी।
5 दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक भी शेयर की थी। जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। इसके अलावा वह ढोलताशा स्क्वाड के एक्टिव मेंबर भी थे और गणेशोत्सव और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों में अपनी टीम के साथ परफॉर्म भी करते थे। सचिन की अचानक निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में गहरा शोक है।
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दादा। उनकी मौत ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल उनकी अचानक मौत से फैंस और परिवार के बीच काफी सदमा है और लोग इस असहनीय दर्द को पूरी तरह से महसूस कर पा रहे हैं।
