दीपिका कक्कड़ की नही थमी मुश्किलें,ट्रिटमेंट के बाद झड़ने लगे हैं बाल।

मुंह में पड़े छाले फूलने लगा है पेट झड़ने लगे हैं बाल रातों की उड़ने लगी है नींद टारगेट थेरेपी के दौरान बेचैन हुई दीपिका स्टेज टू लिवर बीमारी से परेशान टीवी की सिमर धीरे-धीरे होने लगी है।

गंजी जानलेवा बीमारी ने छीना दीपिका का अमूल्य गहना वक्त के साथ बिगड़ रही है शरीर की हालत रो-रो कर लोगों के आगे बयां किया दर्द जैसा कि सभी जानते हैं कि साल 2025 टीवी की सिमर यानी यानी कि दीपिका कक्कड़ और उनके पूरे परिवार के लिए मुश्किलों से भरा हुआ रहा है।

ना ही दीपिका और ना ही किसी और ने ऐसा कभी सोचा होगा कि छोटे पर्दे की संस्कारी बहू लीवर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो जाएंगी। जैसे ही यह खबर न्यूज़ हेडलाइंस बनकर सामने आई थी, उसी वक्त से फैंस ने दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ मांगनी शुरू कर दी थी। दीपिका के पति शोएब ने उनकी हेल्थ अपडेट की पल-पल की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

आपको बता दें हाल ही में दीपिका की लिवर बीमारी की ट्रीटमेंट हुई थी। ट्रिटमेंट के बाद सभी को ऐसा लगने लगा था कि उनकी हेल्थ में सुधार होने लगा है। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ट्रिटमेंट के बाद भी उनके सिर से यह जानलेवा बीमारी का साया नहीं टला है। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब ब्लॉग में किया है।

वो कहते हैं ना हर औरत के लिए उनके बाल एक अनमोल गहने की तरह होता है। यही बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन आज वही बाल और अमूल्य गहना कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से दीपिका से छिनते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, इतना ही नहीं कैंसर के ट्रीटमेंट का असर अब उनकी डेली लाइफ पर भी पड़ने लग गया है। दरअसल हालिया व्लॉग में उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में बताया और खुलासा किया कि बीमारी के इलाज की थेरेपी के साइड इफेक्ट के कारण उनका थायराइड लेवल बढ़ गया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है।

मुझे पहले था और जब मेरी टारगेट थेरेपी शुरू हुई तो मेरे डॉक्टर ने मुझे थायराइड लेवल चेक करते रहने के लिए कहा था क्योंकि इसमें दिक्कत हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से मुझे पेट फूला हुआ और मूड स्विंग्स और थकान लग रही थी। पिछले दो दिनों से मेरे छाले भी ज्यादा हो गए हैं। दीपिका ने आगे बताया सब नॉर्मल है लेकिन थायराइड ठीक नहीं है।

इसलिए मेरी डोज़ बढ़ा दी गई है। हमें ज्यादा ध्यान रखना होगा। मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया था कि टारगेट थेरेपी के दौरान लोगों के बाल बहुत मुश्किल से ही झड़ते हैं। लेकिन मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। मेरे बाल कभी इतने पतले नहीं थे कि उनमें गैप दिखाई दे।

लेकिन अब ऐसा हो गया है इसलिए मैं जल्द ही हेयर पैच लगाना शुरू करूंगी। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने भी उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी है और फैंस का लगातार मिल रहा सपोर्ट और भरपूर प्यार उनका खूब हौसला बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है दीपिका का इलाज अभी भी डेढ़ साल तक चलने वाला है और इस बीच वह नियमित जांच और ट्रीटमेंट कराती रहेंगी।

उनकी यह जंग ना केवल उनकी जिंदगी का एक बुरा वक्त है बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। उन लोगों के लिए जो इस वक्त ऐसी जानलेवा बीमारी के चपेट में आ गए हैं।

Leave a Comment