हवा में था इंडिगो का विमान। टैंक से लीक होने लगा फ्यूल। पायलट मेढ़ी-मेढ़ी चिल्लाया औरइंडिगो की कोलकाता श्रीनगर फ्लाइट 6ई6961 को फ्यूल टैंक में लीक के कारण बुधवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वाराणसी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। जब प्लेन में बैठे यात्रियों को भी फ्यूल लीकेज की जानकारी हुई तो वे भी घबरा गए। हाल ही में हुए विमान हादसों के बाद ऐसे मामलों में अब अधिक सतर्कता बरती जाने लगी है। इंडिगो एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया 22 अक्टूबर 2025 को इंडिगो की उड़ान 6e6961 जो कोलकाता से श्रीनगर के लिए संचालित हो रही थी।
ने एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वाराणसी हवाई अड्डे पर एहतियात लैंडिंग की। सुरक्षा उपाय के तौर पर उड़ान को आवश्यक जांच के लिए रोक दिया गया है और श्रीनगर की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो में हमारे यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी ग्राहकों के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं क्योंकि हमारी टीमें किसी भी असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही है। एएनआई समाचार एजेंसी ने हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से बताया कि ईंधन संबंधी समस्या के कारण विमान ने वाराणसी में प्राथमिकता लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वाराणसी पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डा अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं इससे पहले 10 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट 6C7253 में उड़ान के दौरान फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी। यह विमान छत्र यात्रियों को लेकर मदुरई से चेन्नई जा रहा था। रात 11:12 पर लैंडिंग के समय पायलट को पता चला कि विमान का फ्रंट ग्लास चकट गया है।
उसने चेन्नई डोमेस्टिक एयरपोर्ट के एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान को बे एरिया में कांच बदलने के लिए भेजा गया। वहीं एयर इंडिया का नेवाक जाने वाला एक विमान मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया।
मंगलवार देर रात 1:50 पर नेवाक के लिए उड़ान भरने वाला वन ट्रिपल7 विमान 3 घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। लगातार विमानों में आ रही तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों के मन में डर पैदा हो गया है। साथ ही वे हवाई यात्रा करने से पहले सोचने पर मजबूर हो गए हैं।