राजेश खन्ना जिनकी पहचान बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में होती है। लेकिन उनके जीवन के कुछ पहलू ऐसे भी थे, जो फिल्मों की तरह ही दिलचस्प और जटिल थे। इनमें से एक था उनका विवाह, जो उन्होंने अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाडिया के साथ किया था। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाडिया से शादी करने से पहले कुछ शर्तें रखी थी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि शादी के बाद डिंपल इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
उन्होंने कहा मैंने साफ कर दिया था कि बॉबी के बाद वो कैमरे को दोबारा फेस नहीं करेंगी। डिंपल ने कहा था कि मैंने राज कपूर के साथ काम कर लिया। सुपरस्टार राजेश खन्ना मेरे पति है। मुझे और क्या चाहिए? राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की शादी के पीछे राजेश खन्ना की एक खास वजह भी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने डिंपल से शादी इसलिए की ताकि वो अंजू से अलग हो सके।
उन्होंने कहा, मैंने डिंपल से सिर्फ इसलिए शादी की ताकि मैं अंजू को अपने सिस्टम से अलग कर दूं। मैं अंजू से अलग हो चुका था लेकिन जानता था कि हर बार की तरह मैं उसके पास वापस चला जाऊंगा। यह रिश्ता मुझे खत्म कर रहा था। शादी के शुरुआती दिन अच्छे थे।
राजेश खन्ना ने कहा था कि शुरुआती दिन अच्छे थे। हम दोनों इस रिश्ते के लिए कोशिश कर रहे थे। दोनों इस बात को समझ रहे थे कि शादी के बाद प्यार को और बढ़ाना है। लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदलने लगी। एक दिन डिंपल ने कहा, “मैं खुश नहीं हूं। मुझे अनदेखा किया जा रहा है।
राजेश खन्ना और डिंपल कबाडिया की दो बेटियां हैं। ट्विंकल और रिंकी खन्ना। बेटियों के जन्म के बाद 1982 में डिंपल ने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया। हालांकि उन्होंने कभी तलाक नहीं ली।
राजेश खन्ना का निधन 2012 में हुआ था। उनके आखिरी दिनों में डिंपल कपाडिया उनके साथ थी। उनके रिश्ते में भले ही उतार-चढ़ाव रहे हो लेकिन अंत में दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया।