चाहने वालों को सदमा दे गए अभिनेता असरानी। दिवाली के दिन अचानक आई निधन की खबर तो फैंस रह गए दंग। मौत के बाद वायरल हो रहा है असरानी का आखिरी वीडियो। दम तोड़ने से 10 दिन पहले इवेंट में कर रहे थे डांस। तो एक हफ्ता पहले की फिल्म की शूटिंग।
अब फैंस पूछ रहे हैं सवाल। अचानक कैसे बिगड़ी तबीयत कि दुनिया छोड़ गए अभिनेता। अंग्रेजों के जमाने के जेलर के किरदार से मशहूर अभिनेता असरानी अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। 20 अक्टूबर की दोपहर असरानी का निधन हो गया था और उसी रात बेहद खामोशी से असरानी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। असरानी के दुनिया छोड़ जाने की खबर तक लोगों को उनके अंतिम संस्कार के बाद दी गई थी। असरानी तो दुनिया से रुखसती ले गए लेकिन उनके निधन के बाद अब अभिनेता का आखिरी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब उनके निधन से सिर्फ 10 दिन पहले अभिनेता एक इवेंट पर पहुंचे थे। उन्होंने ना सिर्फ उस इवेंट में शिरकत की बल्कि डांस भी किया। इस वीडियो में असरानी काफी खुश नजर आ रहे हैं और गाने की बीट पर झूमते भी दिख रहे हैं। दरअसल इस वीडियो को फीमेल फोक रैपर पिंकी मेहदासानी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। असरानी के निधन के बाद भावुक हुई पिंकी ने अभिनेता को याद करते हुए बताया कि सिर्फ 10 दिन पहले ही वह उनसे मिली थी। पिंकी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिछले कार्यक्रम में सिर्फ 10 दिन पहले वो स्टेज पर थे और इवेंट में सिंधी धुनों पर डांस कर रहे थे।
वाह उन्होंने क्या जीवन जिया एक सच्चे कलाकार हमारे अपने दिग्गज असरानी साहब। वीडियो में देख सकते हैं कि सिंधी परिवार से आने वाले असरानी सिंधी गानों को सुन खुद को रोक नहीं पाए। कभी वह तालियां बजा रहे हैं तो कभी दोनों हाथों को उठाकर हल्के-हल्के झूम रहे हैं। 84 की उम्र में भी असरानी साहब की यह जिंदादिली उनके फैंस को भावुक किए जा रही है। यही नहीं अभिनेता के निधन के बाद उनके कोस्टार रहे अक्षय कुमार ने भी यह जानकारी दी कि सिर्फ एक हफ्ता पहले ही उन्होंने असरानी के साथ फिल्म की शूटिंग की थी और अब उनके निधन की खबर उन्हें गहरा सदमा दे गई है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ असरानी भूत बंगला और हैवान में काम कर रहे थे। यह दोनों ही फिल्में असरानी के निधन के बाद रिलीज होंगी। ऐसे में फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि जब निधन से हफ्ता 10 दिन पहले तक असरानी भले चंगे थे। चल फिर रहे थे और काम भी कर रहे थे तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। तो आपको बता दें कि 84 साल के असरानी लंबे समय से फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टर्स ने उनकी मौत की वजह पल्मोनरी एडीमा बताया है। यह वो बीमारी है जिसमें मरीज के फेफड़ों में पानी भर जाता है। डॉक्टर्स की मानें तो फेफड़ों की यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना देती है। इसलिए बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी होता है। डॉक्टर्स की मानें तो जब फेफड़ों में पानी भरने लगता है तो ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान बाधित हो जाता है।
जिससे सांस फूलना, भारीपन और कई बार चक्कर आने जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक बढ़ती उम्र और बीमारी के चलते मरीजों को ज्यादा दौड़भा और फिजिकल एक्टिविटीज से बचना चाहिए। लेकिन असरानी ने अपनी बीमारी को अनदेखा किया। 84 की उम्र में भी वह दौड़भा कर रहे थे। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने जानकारी दी कि सेट पर असरानी की पीठ में काफी दर्द रहता था। वो सिर्फ सीन के लिए ही अपनी कुर्सी से उठते थे। वहीं असरानी के मैनेजर के मुताबिक वह 15-20 दिन से काफी कमजोर महसूस कर रहे थे।
उन्हें सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज बेहद बिगड़ गई थी। सांस लेने में दिक्कत इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था। अफसोस डॉक्टर्स की कोशिशें असरानी को बचा नहीं पाई। दिवाली के दिन फिल्मी दुनिया का यह सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया।