दूसरी प्रेग्नेंसी में भारती सिंह को आई दिक्कत! खोले हेल्थ से जुड़े सारे राज़!

दूसरी प्रेगनेंसी में भारती सिंह को आ रही दिक्कतें, एक बड़ी परेशानी से जूझ रही है लाफ्टर क्वीन। जब फैंस ने पूछा हाल-चाल, तो कॉमेडियन ने खोल दिए हेल्थ से जुड़े सारे राज, व्लॉग के जरिए महिलाओं से पूछा इलाज। कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में बताया था कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी सेकंड प्रेगनेंसी का ऐलान भी किया था। जैसा कि सभी जानते हैं भारती अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं। अपने रिसेंट ब्लॉग में उन्होंने दिवाली की तैयारियों की झलक दिखाई।

इसी के साथ अपनी हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट भी शेयर किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। अपने रिसेंट वॉग में दिवाली की तैयारियों और तैयारियों के दौरान उनकी हेल्थ को लेकर भारती ने कई खुलासे किए। भारती ने अपने ब्लॉग में बताया कि कैसे उन्होंने पूरे घर को लाइट से लेकर फूलों तक से कैसे सजाया है। साथ में यह भी बताया कि वह अपने करीबी लोगों के लिए दिवाली पार्टी रखने का प्लान कर रही हैं। अपने आसपास सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए भारती ने बताया कि कैसे हाउस हेल्प वाले उनकी हमेशा मदद करते हैं। भारती ने कहा कि वह ऑफिस के लोगों के लिए भी दिवाली पार्टी रखना चाहती हैं।

जिसमें गेम से लेकर खाना तक सब कुछ मौजूद होगा। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे वह लास्ट मिनट पर शॉपिंग के लिए गई थी और मिठाई से लेकर डेकोरेशन तक की सारी चीजें खरीद कर ले आई थी। कॉमेडियन ने अपने फैंस को बताया कि वह फेस्टिवल की शॉपिंग किसी और से करवाने से बेहतर खुद से करना पसंद करती हैं। इसी बीच प्रेग्नेंट भारती ने कहा मैं विश्वास नहीं कर सकती कि अगली दिवाली पर मेरे साथ मेरा एक और बच्चा होगा। मैं उम्मीद करती हूं कि बेबी गर्ल हो। बच्चा कुछ भी हो हेल्दी और सेफ हो। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे बेटी चाहिए। इमेजिन करो कि गोला ने शेरवानी पहनी है और बेबी गर्ल ने लहंगा या पंजाबी सूट पहना हो। मैं बहुत खुश हूं और बेबी के वेलकम का और इंतजार नहीं कर सकती। अपनी खुशी जाहिर करने के साथ-साथ भारती ने यह भी बताया कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

ऐसे में कभी-कभी ब्रेथलेस भी महसूस करती हैं। यानी कि बहुत बार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस परेशानी के चलते उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या प्रेगनेंसी में ऐसा सभी को होता है? जैसा कि हमने आपको बताया कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। शादी के 4 साल बाद वह एक बार फिर प्रेगनेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो भारती सिंह अगले साल की शुरुआत में अपने दूसरे बेबी को जन्म दे देंगी। बताते चलें भारती और उनके पति हर्ष ने 6 अक्टूबर को Instagram पर एक तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। खूबसूरत पहाड़ों के बीच दोनों रोमांटिक पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। हर्ष ने भारती के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इस अनाउंसमेंट तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।

Leave a Comment