दुल्हन की तरह साज श्रृंगार जिंदगी की नई शुरुआत। चारू असोपा ने सुनाई बड़ी खुशखबरी। दोस्तों और फैंस ने लगाई बधाइयों की झड़ी। खुशी से झूम उठी 3 साल की बेटी। बालों में गुलाब, खूबसूरत गहने, नई नवेली दुल्हन की तरह टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा तैयार हो गई। अपने घर के बाहर प्यारी सी रंगोली बनाई और दिए लगाए।
तस्वीरों में उनकी 3 साल की बेटी को भी देखा जा सकता है। वो अपनी मां को बड़े प्यार से गले लगा रही हैं और खूब खुश हैं। चारू असोपा को इस अवतार में देखकर फैंस भी हैरान रह गए। किसी को लग रहा है शायद उनकी जिंदगी में कोई नया आ गया है तो कोई सोच रहा है चारू का उनके एक्स हस्बैंड राजीव सेन के साथ पैचअप हो गया है। आपको बता दें दोनों का 2023 में तलाक हो गया था।
वहीं इस तलाकशुदा कपल की कई तस्वीरें वायरल हुई। हाल ही में चारू और राजीव अपनी बेटी के साथ वेकेशन के लिए थाईलैंड गए हुए थे। तो कभी डिनर डेट्स एंजॉय करते हुए यह दोनों नजर आ जाते हैं। जिसके चलते लोगों को लगने लगा कि यह दोनों फिर से शादी कर लेंगे। दरअसल दोनों की एक 3 साल की बेटी है। इसीलिए भी फैंस चारू और राजीव को एक साथ देखना चाहते हैं। और अब चारू असोपा की नई तस्वीरों ने सबको सोच में डाल दिया है कि इतना सजध के एक्ट्रेस का प्लान क्या है? वो आखिर इतना खुश क्यों हैं? तो बिना देरी किए आपको बता दें चारू ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी गुड न्यूज़ शेयर की है और हां वो लाइफ पार्टनर और शादी से जुड़ी हुई खबर नहीं है।
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में जो भी हो रहा हो लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ग्रोथ हो रही है। जैसा कि सभी जानते हैं कि उन्होंने अपना क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया था चारूस क्लॉज़ेट। वो अपने वॉग्स और इंस्टाग्रम पेज के जरिए नए-नए कक्शंस दिखाती रहती थी। जिसके बाद लोग ऑर्डर करते थे। लेकिन अब चारू ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह ऐलान कर दिया है कि उनके क्लोथिंग ब्रांड की वेबसाइट तैयार हो गई है।
चारूस क्लॉज़ेट जिसका लिंक भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐड कर दिया है। जहां से उनके फैंस अपने मनचाहे कपड़े ऑर्डर कर सकते हैं। जैसा कि वेबसाइट में देखा जा सकता है। चारूस क्लोजेट में आपको फेस पैक, सूट्स, साड़ीज, ब्लाउज के नए-नए कलेक्शन देखने को मिल जाएंगे। वहीं अगर वेबसाइट पर नजर डालें तो फैंस को कपड़ों के प्राइस रेंज भी काफी रिज़नेबल लगे। ₹900 से लेकर ₹1200 तक आपको एक खूबसूरत साड़ी मिल जाएगी। वहीं ब्लाउज की बात करें तो ₹200 से लेकर ₹3600 में आपको खूबसूरत जड़ा हुआ ब्लाउज मिल जाएगा। वहीं सूट्स की बात करें तो ₹2600 से लेकर 3000 तक में आपको बहुत प्यारे-प्यारे सूट्स मिल जाएंगे। इस प्राइस रेंज के चलते चारू असोपा के क्लोथिंग ब्रांड की खूब चर्चा हो रही है।
लोगों का कहना है कि एक सेलिब्रिटी ब्रांड होने के बाद भी चारू ने अपने एक्ट्रेस स्टेटस को प्राइस रेंज के आड़े नहीं आने दिया। एक मिडिल क्लास फैमिली भी चारूस क्लॉजेट से खूब शॉपिंग कर सकती है और यही इस ब्रांड की यूएसपी है।