यह प्लेन हादसे की तस्वीर है। मोहम्मद हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। गुरुवार सुबह प्लेन जब उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ा तो अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल के पास जाकर रुक गया। इसमें सवार चार लोग और दो पायलट बाल-बाल बच गए हैं।
घटना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरअसल औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में बियर की फैक्ट्री लगनी है। इसको लेकर वुड पैकर ग्रीन एग्री न्यूट्रीपैड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अपनी टीम के साथ आए। वह जेट सर्विस एिएशन प्राइवेट लिमिटेड के सात सीटर जेट प्लेन में सवार थे। यह दुर्घटना यूपी के फर्रूखाबाद में हुई है।
फर्रुखाबाद में मोहम्मद हवाई पट्टी पर प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। गुरुवार सुबह उड़ान के दौरान ही प्लेन अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल के पास रुक गया। रनवे पर गति पकड़ते समय प्लेन अनियंत्रित होकर फिसल गया और बाउंड्री से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार उद्योगपति और उनका परिवार बाल-बाल बच गया है। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना सुबह लगभग 10:30 बजे हुई जब जेट सर्विस एिएशन प्राइवेट लिमिटेड का निजी जेट वीटी डेज भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला था। रनवे पर लगभग 400 मीटर तक दौड़ने के बाद जेट अनियंत्रित हो गया और हवाई पट्टी के किनारे बनी झाड़ियों में घुस गया।
जेट में सवार लोगों में वुड पैकर ग्रीन एग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, बीपीओ राकेश टिकू, कैप्टन नसीब बामल, कैप्टन प्रतीक फर्नांडिस और एक क्रू टेक्नशियन शामिल थे। यह सभी खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बियर फैक्ट्री के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने भोपाल से आए थे। कंपनी के उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडे ने कहा कि यह हादसा विमान के पहिए में हवा कम होने की वजह से हुआ है। उन्होंने पायलट पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा पायलट को पहले से ही पहिए में हवा कम होने की जानकारी थी जिससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अजय अरोड़ा ने कहा कि अब वह आगरा से दूसरी फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे।
इधर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें लैंडिंग की सूचना आधे घंटे पहले और टेक ऑफ की सूचना लगभग 25 मिनट पहले दे दी गई जबकि 12 घंटे पहले जानकारी देना जरूरी होता है। साथ ही ट्रेजरी फीस भी जमा नहीं की गई थी। घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। कैप्टन नसीब बामल और कैप्टन प्रतीक फर्नांडिस ने घटना के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल यूपी में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा है।
जब फर्रुखाबाद में एक प्राइवेट विमान रनवे से नीचे उतर कर झाड़ी में घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्लेन रनवे पर टेक ऑफ के लिए जैसे ही आगे बढ़ना शुरू हुआ कि अचानक उसके पहिए मुड़ गए और विमान झाड़ियों में घुस गया। गनीमत रही कि यह विमान जिसमें सवार सभी लोग अभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
