दिसंबर 2025 से अजय देवगन की एक्शन क्रिएचर फिल्म रामरी की शूटिंग शुरू होने वाली थी। इससे पहले कि यह फ्लोर पर आ जाती नेटफ्लिक्स ने इस पूरे प्रोजेक्ट को ही कैंसिल कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले के पीछे फिल्म के बजट को बड़ा कारण बताया जा रहा है। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन काफी समय से ड्यूल लीड एक्शन क्रिएचर फिल्म पर काम करने की सोच रहे थे।
1945 की टाइमलाइन में सेट इस मूवी में एक रोल तो सिद्धांत चतुर्वेदी करने वाले थे। वहीं दूसरे लीड के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया था। हालांकि अपनी व्यस्तता के चलते उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। बावजूद इसके उन्होंने इस फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस करने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स है कि उनके मना करने के बाद ही मोहित रैना इस फिल्म के लिए अप्रोच किए गए थे। यह एक Netflix ओरिजिनल फिल्म होने वाली थी। यानी इसे केवल ओटीटी पर ही रिलीज़ किया जाता।
क्रिएचर और पीरियड फिल्म होने के कारण इसके वीएफएक्स पर काफी खर्च होता। दिसंबर से मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करने वाले थे। मगर मिड डे के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को शेल्प कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर पिछले एक साल से काम चल रहा था। फिल्म के विषय और समय काल के कारण यह काफी महंगा प्रोजेक्ट था। किसी ओटीटी फिल्म के लिहाज से यह एक स्केल और इमेजिनेशन के मामले में बड़ा बेंचमार्क होता। मगर बजट ने इसमें बाधा पैदा कर दी। नेटफ्लिक्स ऑफिशियल्स इसके लिए जरूर एक्साइटेड थे। मगर काफी कुछ दांव पर लगा हुआ था। इसलिए उन्होंने तय किया कि वो इस प्रोजेक्ट्स के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे।
रामबी साल 1945 में सेट होने वाली थी। यह एक ऐसा दौर था जब देश दुनिया भर में कई बड़े बदलाव गुजर रहे थे। वर्ल्ड वॉर ट्रू खत्म हो चुका था और भारत अंग्रेजों से आजाद होने के कगार पर था। इस टाइमलाइन को केंद्र में रखकर मेकर्स एक ऐसी फिल्म डेवलप कर रहे थे जहां क्रिएचर्स भी इसका हिस्सा होते। इस रोचक थीम को अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले थे।
एक्टर नेहा शर्मा बतौर डायरेक्टर इसे अपना पहला डेब्यू करने वाली थी। हालांकि नेटफ्लिक्स के फैसले के बाद यह मूवी फिलहाल के लिए डिब्बा बंद हो गई है।
