फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर तलाश रहे यंगस्टर्स को अक्षय कुमार ने बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि न्यू कमर्स को करियर की शुरुआत में तीन फिल्मों की डील साइन करने से बचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैट्स ऑफ बॉलीवुड का हवाला देते हुए करण जौहर पर भी तंज कस दिया।
अक्षय ने यह बात 70वें फिल्मफेयर अवार्ड के मंच से कही। शाहरुख खान जो इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे। उन्होंने अक्षय को यंगस्टर्स के लिए कोई टिप देने को कहा।
इस पर अक्षय ने कहा मैं सभी न्यू कमर्स और अपकमिंग न्यू कमर्स को बस एक ही सलाह देना चाहूंगा कि कभी भी किसी भी प्रोड्यूसर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन ना करें। आपने बैट्स ऑफ बॉलीवुड देखी होगी और समझा होगा कि हीरो को उसमें किन चीजों से गुजरना पड़ता है। शो इस बात को काफी क्लियर करती है कि किसी डेब्यूटेंट को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस को न्यू कमर्स से तीन फिल्मों की डील साइन करवाने के लिए जाना जाता है।
इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बाद एक्टर्स जब तक ये तीन फिल्में पूरी नहीं कर लेता किसी दूसरे प्रोजेक्ट या प्रोड्यूसर्स के साथ काम नहीं कर सकते। इत्तेफाक से जब अक्षय ने मंच से न्यू कमर्स को यह सलाह दी तब शाहरुख के अलावा करण भी स्टेज पर मौजूद थे।
ऐसे में अक्षय ने उनसे कहा तीन फिल्मों की डील साइन मत करो अपने डेब्यूटेंट को आजादी दो। उन्हें भाग जाने की इजाजत दो। वो कहते हैं ना कि उन्हें आजाद कर दो। अगर वह तुम्हारे होंगे तो तुम्हारे पास जरूर लौट कर आएंगे।
इसके अलावा अक्षय ने यंग एक्टर्स को भी बताया कि वह खुद फिल्में कैसे सेलेक्ट करते हैं। उनके मुताबिक पैसे से पैसा अट्रैक्ट होता है। इसी तरह काम से भी पैसा अट्रैक्ट होता है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। कई बार ऐसा होता है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई मगर उनका किरदार छोटा था। बावजूद इसके उन्होंने वो मूवी की क्योंकि उन्हें वो पसंद आई। यंग एक्टर्स को भी कुछ इसी तकनीक पर जोर देना चाहिए।
