विराट कोहली तो कभी शुभमन गिल की वजह से चर्चा में रही 24 साल की एक्ट्रेस।

बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत गहरा नाता रहा है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में धोनी से लेकर सचिन तक की लाइफ पर मूवीस बनाकर बहुत सारे पैसे कमाए, इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक हसीना अनुष्का शर्मा खुद क्रिकेटर विराट कोहली की बीवी है। हालांकि अनुष्का से पहले भी बॉलीवुड और क्रिकेट टीम का नाम एक साथ जुड़ता आया है।

आज हम एक ऐसी ही टीवी इंडस्ट्री की हसीना की बात करेंगे जिसका नाम विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल की वजह से खूब चर्चा में रहा। हम बात कर रहे है अवनीत कौर की । एक मुट्ठी आसमान और कई सारे टीवी शोझ की वजह से घर घर में जानी जाने वाली अवनीत कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, इंस्टाग्राम पर उनकी इमेज काफी बोल्ड है. कुछ महीनो पहले ये बात चारों तरफ फैल गई कि विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की है. जैसे ही सोशल मीडिया पर विराट को लेकर ये खबर सामने आई, हर तरफ सनसनी मच गई.

हालांकि विराट ने बाद में सोशल मीडिया पर इस मामले पर सफाई दी।विराट ने बताया था कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम की गलती से वो तस्वीर लाइक हुई थी. अभी ये किस्सा खत्म हुआ ही था की फिर अवनीत का नाम एक और क्रिकेटर से जुड़ा।

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान अवनीत कौर और शुभमन गिल की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. इसके बाद अवनीत और शुभमन गिल के डेटिंग रूमर्स तेजी से फैले थे

Leave a Comment