शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हिंदी सिनेमा के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स। करीब तीन दशक से इनके नाम और काम का पुलबाला है। फैंस की यह तमन्ना रही कि तीनों को एक साथ किसी फिल्म में देख लें। बहुत समीकरण लगाए गए लेकिन फिर भी तीनों साथ में नहीं आ सके।
लेकिन अब खबर आई है कि शाहरुख खान, सलमान और आमिर खान एक साथ स्टेज शेयर करने वाले हैं। और ऐसा किसी फिल्म के लिए नहीं होने वाला। दरअसल सऊदी अरब में जॉय फोरम नाम का एक इवेंट आयोजित किया जाता है। जॉय फोरम 2025 के लिए शाहरुख आमिर और सलमान वहां पहुंचेंगे।
यह इवेंट 16 और 17 अक्टूबर को रियाद में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक पैनल डिस्कशन के लिए शाहरुख सलमान और आमिर स्टेज पर एक साथ होंगे। उनका सेशन 17 अक्टूबर के लिए प्लान किया गया है। सऊदी अरब के सरकारी अधिकारी तुर्की अल शेख ने खुद यह घोषणा की है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा सिनेमा के लेजेंड्स एक जगह होंगे। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान 17 अक्टूबर को ड्रॉय फोरम 2025 के स्पेशल पैनल के लिए साथ आ रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले सिर्फ आमिर खान से जुड़ी खबर आई थी। बताया गया कि आमिर ड्रॉय फोरम 2025 में शरीक होंगे। लेकिन फिर अपडेट आया कि आमिर यहां अकेले नहीं पहुंचेंगे। उनके साथ स्टेज पर शाहरुख और सलमान खान भी नजर आएंगे। शाहरुख इससे पहले साल 2019 में भी जॉय फोरम आए थे। बाकी इस साल के इवेंट में मिस्टर बीस्ट, डेनावाइट और पियर्स मॉ्गन जैसे नाम भी शिरकत करेंगे। दूसरी ओर सलमान, शाहरुख और आमिर की बात करें तो सितंबर 2025 में भी इन तीनों से जुड़ी खबर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स ने छापा कि यह तीनों आर्यन खान की डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आएंगे।
तीनों इस सीरीज में भले ही नजर आए लेकिन उनका साथ में कोई भी सीन नहीं था। बॉलीवुड की दुनिया पर बनी इस सीरीज में इन तीनों एक्टर्स ने अपने ही रोल किए थे। इनके वर्क फ्रंट को देखें तो शाहरुख खान फिलहाल किंग की शूटिंग कर रहे हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख के साथ सुहाना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
वहीं सलमान बैटल ऑफ गलवान का शूट कर रहे हैं। 2025 के अंत तक उस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। इनके अलावा आमिर राजकुमार हिरानी के साथ दादा साहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।
