13 दिन से लापता मशहूर एक्ट्रेस का बेटा। बच्चे की खोज में दर-दर भटक रही है मां। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पिता बहन का रो-रो कर बुरा हाल। सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस से मांगी मदद। फैंस और दोस्तों ने बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला। एक मां की सांसे तब थम सी गई जब उसे पता चला कि उनका बेटा घर में नहीं है।
घर में ही नहीं बल्कि अपने किसी दोस्त के यहां भी नहीं है। परिवार का कोई मेंबर नहीं जानता कि घर का बेटा कहां गया और फिर बेटे के लापता होने की खबर आई तो उस मां पर क्या बीतेगी। ऐसा ही कुछ सीनियर एक्ट्रेस फरीदा पटेल वेंकट के साथ हुआ। 13 दिन से उनका बेटा लापता था।
इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी और बेटे को ढूंढने के लिए आसमान सर पर उठा लिया। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। वॉर और जिंदगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस फरीदा पटेल के पिछले 13 दिन बहुत ही दुख में बीते।
वो दर-दर भटकती रही थी। अपने लापता बेटे को ढूंढने के लिए। वो अपने 26 साल के बेटे अंकुश वेंकट को लगातार ढूंढ रही थी जो कि बहुत दिन से लापता थी। जिनकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मदद के लिए एक्टर अनुपम खेर भी सामने आए। एक्ट्रेस फरीदा पटेल वेंकट ने अपने पोस्ट में बताया कि अंकुश 28 सितंबर 2025 से ग्रैंड रोड ई स्थित अपने घर से लापता है।
वो सुबह करीब 4:00 बजे अपने घर से निकले थे लेकिन अब तक लौटे नहीं है। बाद में मुंबई पुलिस की मदद से उनकी आखिरी लोकेशन का पता चला। फरीदा ने पहले अपने Instagram हैंडल पर लिखा था कि उनके बेटे को आखिरी बार 30 सितंबर को शाम लगभग 5:00 बजे ग्रैंड रोड ईस्ट पर देखा गया था।
उसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस और कुछ नेक दिल लोगों का शुक्रिया अदा किया जो कि उनकी पोस्ट देखने के बाद उनकी मदद के लिए आगे आए। साथ ही फरीदा ने बेटे की नई लोकेशन को लेकर अपडेट भी शेयर की और बताया कि अंशु को 7 अक्टूबर को रात लगभग 8:30 बजे कोरला पश्चिम में देखा गया था।
आपको बता दें कि उन्होंने फोन नंबर भी शेयर किया था और गुहार लगाई थी कि जो भी अंशु को देखे तो उनके साथ रहे और तुरंत इस नंबर पर कॉल करके उन्हें जानकारी दें और आखिरकार यह जानकारी उन तक पहुंच ही गई और 13 दिन के बाद उन्हें ढूंढ लिया गया।
जिसके बाद एक्ट्रेस ने गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की। साथ में अंशु के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम का वो फेमस डायलॉग भी लिखा। यदि आप किसी चीज को शिद्दत से चाहें तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। साथ ही साथ मुंबई पुलिस और उन नेक दिल लोगों का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार का साथ दिया था।
