नितांशी गोयल के रेस्कयू के लिए आए शाहरुख खान, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौंसला।

बाल-बाल बची लापता लेडीज़ की फूलमारी। जेंटलमैन की तरह रेस्क्यू के लिए आए शाहरुख खान। एक्ट्रेस का गाउन हाथ में लिए स्टेज पर पहुंचाया। फिल्मफेयर की तस्वीरें हो रही जमकर वायरल। फैंस बोले एक ही दिल है किंग खान कितनी बार जीतेंगे।”

70वें फिल्मफेयर अवार्ड का अहमदाबाद में आयोजन हुआ। जहां बॉलीवुड सितारों का तांता लगा हुआ था। इसी अवार्ड फंक्शन के कई वीडियोस और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कृति सेन अक्षय कुमार काजोल के लुक्स की भी खूब चर्चा हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा ट्रेंड हो रही है किंग खान शाहरुख और लापता लेडीज की फूल कुमारी नितांशी गोयल की तस्वीरें।

एक बार फिर शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि उन्हें बॉलीवुड का किंग क्यों कहा जाता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि नितांशी का नाम शाहरुख खान के साथ कैसे ट्रेंड कर रहा है। तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान जहां भी होते हैं सारी स्पॉटलाइट उन्हीं पर होती है। उनका चाम ही कुछ ऐसा है। बता दें बीते दिन शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी को होस्ट किया।

इस अवार्ड फंक्शन के चलते बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे गुजरात में मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर भी फिल्मफेयर अवार्ड के वीडियोस तस्वीरें चर्चा में हैं। इसी बीच लापता लेडीज की फूल कुमारी यानी कि नितांशी गोयल की भी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें वो स्टेज पर चढ़ते वक्त सीढ़ियों पर फिसल गई। लेकिन खास बात यह रही कि उनके रेस्क्यू के लिए यहां पर किंग खान यानी कि शाहरुख खान मौजूद थे। अवार्ड सेरेमनी में नितांशी गोयल को लापता लेडीज के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला।

इस अवार्ड को लेने के लिए जैसे ही नितांशी स्टेज पर जाने के लिए आगे बढ़ी सुपरस्टार शाहरुख खान उनका हाथ थामने के लिए आगे आ गए ताकि वह आराम से स्टेज पर आ सके। जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है नितांशी अवार्ड लेने के लिए जैसे ही सीढ़ियों पर कदम रखती हैं, अपने लॉन्ग गाउन के चलते उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा जाती हैं।

लेकिन किंग खान ने वक्त रहते उनका हाथ थाम लिया और नितांशी को गिरने से बचा लिया। वहीं जैसे ही नितांशी स्टेज पर पहुंचती हैं, सुपरस्टार उनकी गाउन की ट्रेल को भी समेटते हुए नजर आए। जैसे ही नितांशी गिरने से बचती हैं, वह थोड़ा परेशान हो जाती हैं और नर्वस हो जाती हैं।

फिर शाहरुख खान मुस्कुराते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज पर भी वह उनके गाउन को पीछे से संभालते हुए दिखाई दिए। जिस पर अब फैंस सुपरस्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर सामने आई, तेजी से वायरल हो गई और यूज़र्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे। एक यूजर लिखते हैं, कितने जेंटलमैन हैं, एक ही दिल यह इंसान बार-बार जीत लेता है।

एक दूसरे यूजर नितांशी के लिए लिखते हैं, कितनी लकी है। एक और यूजर लिखते हैं अवार्ड भले ही किसी को भी मिले दिल तो हमेशा शाहरुख खान ही जीत लेते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, आमिर ने एक्ट्रेस बनाया, शाहरुख ने स्टार बना दिया।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख किसी एक्ट्रेस की मदद करते हुए नजर आए हो। इससे पहले वह नेशनल अवार्ड 2025 में रानी मुखर्जी का पल्लू भी संभालते हुए दिखाई दिए थे। वह तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब ज्यादा वायरल हुई थी।

Leave a Comment