बाबिल खान ने बीमारी पर तोड़ी चुप्पी आंखों में आंसू लेकर शेयर किया पोस्ट।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में आते रहते हैं। ज्यादातर बाबिल अपनी हेल्थ और मानसिक तनाव की मुश्केली की वजह से चर्चा में आते रहते है। कही बार बाबिल ने मानसिक तनाव की बीमारी के विडियो पोस्ट कर के अपने फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया है।

अब फिर एक बार बाबिल ऐसी ही एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल बाबिल ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में बाबिल की आंखें नम नजर आ रही हैं. वो गम लिए हुए अपनी तकलीफें अब फैंस के सामने बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इन फोटोज के साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा है, जो लोगों को डरा रहा है.

बाबिल खान ने लिखा, ‘सुनने का इरादा नहीं था, इस कांच के घर की दीवारें पतली हैं. मैंने अपना दिल अपनी आस्तीन पर पहन लिया, अब मेरे पास से लथपथ टी-शर्ट है, मुझे ठीक होने के लिए समय चाहिए था, मेरे राक्षसों ने मुझे गहरे घावों के साथ छोड़ दिया. नींद ना आने और घबराहट ने मुझे बयान देने पर मजबूर कर दिया.’

उन्होंने कहा आत्मा दबने से थक गई थी, बाबुल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बधाई है हालांकि बाबिल की इस पोस्ट पर एक्टर विजय वर्मा का रिप्लाई भी आया है।बाबिल हम तुम्हारे साथ हैं.’ गुलशन देवैया और अपारशक्ति खुराना जैसे सेलेब्स भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आए हैं.

बता दे की भाभी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने रिएक्ट किया है काफी लोगों ने इस पर कमेंट करके बाबिल के लिए फिक्र जताई है।एक यूजर बोला, ‘मुझे नहीं पता कि इस लड़के के साथ क्या हो रहा है. लेकिन इतने प्रतिभाशाली बच्चे को ये सब झेलते देखना दुखद है. हैरानी की बात ये है कि एवरेज या एवरेज से कम टैलेंट वाले कुछ नेपो बच्चे इसलिए फल-फूल रहे हैं क्योंकि उनके पास बेस्ट पीआर टीमें हैं और वो अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं.

Leave a Comment