बिग बी के बेटे बहू के बीच फिर दिखी अनचाही दूरियां। ऐश्वर्या अभिषेक के बीच एक बार फिर आई मम्मी जय और बहन श्वेता। बेटी आराध्या को भी किया पापा से दूर। ना बीवी ना बेटी।
बहन और मां के साथ अवार्ड लेने पहुंचे अभिषेक बच्चन। तो नजारा देख फैंस रह गए दंग। बोले लोग मां बेटी ने फिर लगा दी बहू की खुशियों को नजर। जी हां कुछ इसी तरह की बातें एक बार फिर सोशल मीडिया पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बीवी जया और बेटी श्वेता के लिए लिखी और बोली जा रही हैं। एक बार फिर जया और श्वेता बच्चन को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
और वजह बना है वह अनचाहा नजारा जिसे देख ऐश्वर्या अभिषेक की जोड़ी को चाहने वाले फैंस का दिल टूट गया है। जिसका सीधा-सीधा असर यह हुआ है कि बिग बी की बीवी और बेटी पर ऐश्वर्या अभिषेक के बीच दूरियां बढ़ाने का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। दरअसल 11 अक्टूबर का दिन बच्चन फैमिली के लिए बेहद खास रहा। जहां परिवार के मुखिया अमिताभ बच्चन ने अपना 83वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया तो वहीं अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड जीता।
जिसे हाथों में थामने के लिए वह मुंबई से सीधा अहमदाबाद पहुंचे। खास बात यह रही कि अभिषेक अवार्ड नाइट में मां जया बच्चन, बहन श्वेता और भांजी नव्या के साथ आए थे। लेकिन फैंस को जिनकी सबसे ज्यादा कमी खली वो थी अभिषेक की बीवी और बेटी ऐश्वर्या आराध्या। अभिषेक के स्पेशल मोमेंट को शेयर करने के लिए वहां ना ऐश्वर्या मौजूद रहीं और ना ही आराध्या। अभिषेक के लिए यह मोमेंट इसलिए भी खास रहा क्योंकि अपने 25 साल के करियर में तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाले जूनियर बी को पहली बार बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है।
अवार्ड इवेंट से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैसे ही बेस्ट एक्टर के लिए अभिषेक का नाम अनाउंस किया गया तो फ्रंट रो में बैठी श्वेता, जया बच्चन और नव्या खुशी से चहक उठी। जहां जया ने बेटे को झट से गले लगा लिया तो वहीं नव्या तालियां बजाने लगी। लेकिन इसी नजारे को देख सोशल मीडिया यूज़र्स ऐश्वर्या और आराध्या की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल पूछने लगे। हर कोई पूछता नजर आया कि जया और श्वेता की तरह अभिषेक इवेंट में ऐश्वर्या आराध्या को लेकर क्यों नहीं आए? बीवी बेटी की जगह मां और बहन ने क्यों ली? एक यूजर ने कमेंट किया है कि ऐश्वर्या कहां है? वो उसे अपनी खुशी क्यों नहीं बांटने देते? क्या बच्चन परिवार बॉसी है? वहीं एक और ने लिखा श्वेता ने ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते तबाह कर दिए। एक यूजर ने तंज कसा कि ब्लैक लेडी को जीतने का अनमोल क्षण और एक अनलकी मोमेंट जब आपकी अपनी लेडी आपके साथ नहीं है। कोई अवार्ड या खुशी उस खालीपन को नहीं भर सकती। एक और ने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा अभिषेक को ऐश्वर्या के साथ आना था।
अच्छी बात है। मां और बहन साथ है लेकिन वह भी बीवी है। वैसे बधाई। बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर रिश्ते में आई दरार की खबरों के चलते चर्चा में छाए रहते हैं। उबाद अलग है कि बिग बी के बेटे बहू हर बार साथ नजर आकर इन खबरों को खारिज कर देते हैं।
हालांकि इस बार अभिषेक बच्चन को चेयर करने के लिए ऐश्वर्या और आराध्या का ना पहुंचना लोगों को काफी खटका है। जिसका ठीकरा हमेशा की तरह एक बार फिर जया बच्चन और श्वेता बच्चन पर फोड़ा जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि इसी अवार्ड नाइट में अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और मान जया बच्चन को ट्रिब्यूट भी दिया है।
