स्टार किड्स का फिल्मी डेब्यू हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। हर साल की शुरुआत में एक लिस्ट बनती है। जहां अनुमान लगाया जाता है कि इस साल किस स्टार किड का डेब्यू होने वाला है। बीते कुछ सालों में शाहरुख खान, सनी देओल, चंकी पांडे जैसे एक्टर्स के बच्चे फिल्मों में आए। अब बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में बॉबी ने इस बारे में बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में उनसे बेटे आर्यमान और धर्म के बारे में पूछा गया। बॉबी ने कहा, “मुझे खुशी होती है जब लोग मेरे बेटे की तारीफ करते हैं। उसके बारे में चर्चा करते हैं। लेकिन उतना ही स्ट्रेस होता है क्योंकि लोग मेरे बेटों से और ज्यादा उम्मीद करते हैं। दोनों को एक्टर बनना है। पर मैं उनको लाइमलाइट से दूर रखता हूं। पर यह स्पेशल मोमेंट था। मैं वेब सीरीज में एंटर कर रहा था और मैं चाहता था कि दोनों बेटे मेरे साथ रहे। छोटा बेटा थोड़ा शर्मीला है तो वो नहीं आया।
लेकिन मेरा बड़ा वह भी एंटर करने वाला है। देखिए रातोंरात कुछ नहीं होता। आपको मेहनत करनी पड़ती है। आप मेहनत नहीं करेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। तो मैं अपने बेटों से यही कहता रहता हूं कि आपने अपने पापा को देखा हुआ है। कैसे उन्होंने अपना करियर रीइन्वेंट किया है। इस इंडस्ट्री में इंसाइडर होकर भी सब कुछ इतना आसान नहीं होता। कर रहे हैं मेहनत।
दिल से कर रही हैं। अब बस आप सबका प्यार और दुआएं चाहिए। और मैं क्या कह सकता हूं? मैं बस यह कह सकता हूं कि मेहनत कर रहा है और जितनी भी मेहनत कर रहा है उतना ही आपको उसका काम अच्छा लगेगा। बॉबी ने यह साफ नहीं किया कि किस प्रोजेक्ट से आर्यमान अपना डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि वो पहले ही यह कह चुके हैं कि वो अपने बेटों को लॉन्च नहीं करने वाले। बॉबी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में भी अपने बेटों के बारे में बात की थी। तब उन्होंने कहा था मेरे बेटों अरमान और धर्म से मैं कहता रहता हूं कि अगर एक्टर बनना चाहते हो तो अपनी हिंदी ठीक करो।
एक बार लाइंस यानी डायलॉग्स पर आपकी पकड़ हो तो आपको किसी और चीज के बारे में सोचना नहीं पड़ता। आपको बस कैरेक्टर को फील करना होता है। बहरहाल बॉबी के बेटे आर्यमान किस फिल्म से अपना डेब्यू करते हैं यह देखना होगा। बाकी बॉबी की बात करें तो वह हाल ही में आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। उसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में बंदर, अल्फा और जननायगन जैसे नाम हैं।
