फिल्मफेयर 2025 में लगा सितारों का मेला। शाहरुख, काजोल, अभिषेक ने बिखेरा जलवा। कृति, हुमा, अक्षय के लुक ने खींचा सभी का ध्यान। फैंस को खली सलमान, आलिया, करीना की कमी। फिल्मफेयर अवार्ड को बॉलीवुड का ऑस्कर भी कहा जाता है। जिसे पाने की तमन्ना न्यू कमर से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स तक रखते हैं।
बीती रात अहमदाबाद में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया गया। जहां आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला और बेस्ट एक्टर का अवार्ड अभिषेक बच्चन की झोली में गया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बात बहुत घूम रही है कि इस साल का फिल्मफेयर सूना-सूना लगा। इस साल रेड कारपेट पर ना सलमान खान, ना रणबीर, ना दीपिका, आलिया, करीना कोई नहीं पहुंचा। अब जो नहीं आए सो नहीं आए लेकिन जो आए हैं अब उनके बारे में आपको थोड़ा बताते हैं। बॉलीवुड के भाईजान तो नहीं आए लेकिन बादशाह शाहरुख खान ने रेड कारपेट पर पहुंचकर फिल्मफेयर की शाम में चार नहीं बल्कि 400 चांद लगा दिए। ब्लैक एंड वाइट सूट में बादशाह खान बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं अनन्या पांडे की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
मल्टी कलर कॉर्सेट के साथ प्रिंटेड साड़ी पहने अनन्या बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म फेयर में जैसे ही एंट्री ली सभी की आंखें उन पर टिक गई। ग्रीन कलर के गाउन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी। बालों में बन बनाए और गले में खूबसूरत सा नेक पीस पहने कृति बेहद स्टाइलिश और क्लासी लग रही थी। वहीं सभी के चहेते सितारे खिलाड़ी कुमार की बात करें तो उन्होंने इस बार सूट बूट को डिच कर दिया और एक कंफर्टेबल आउटफिट में नजर आए। ऑफ वाइट कलर के लूज टीशर्ट और पैंट में अक्षय कुमार कूल लुक में नजर आए। इसी बीच काजोल ने ब्लैक कलर की साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। गले में डायमंड सेट और खुले हुए बाल इस लुक में काजोल बेहद ग्लैमरस लग रही थी। जहां काजोल ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी तो वहीं हुमा कुरैशी ने वाइट कलर की साड़ी पहनी और बालों में गजरा लगाए साथ ही खूबसूरत इयरिंग पहने एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब भा रहा है।
जहां एक्ट्रेसेस ने अपने एक से बढ़कर एक लुक से फैंस का दिल जीत लिया तो वहीं सिंगर ध्वनि भानुशाली ने भी अपने मरून गाउन से महफिल लूट ली। उनके गाउन पर गोल्डन डिटेलिंग आउटफिट का हाईलाइट पॉइंट रहा। हल्का सा मेकअप खुले हुए बाल सिंगर होने के बावजूद वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अपने आइकॉनिक लुक से फैशन में कड़ी टक्कर दे रही हैं। और अब बारी आती है स्टार ऑफ द इवनिंग अभिषेक बच्चन की।
सफेद कोट के साथ उन्होंने ब्लैक पैंट पहना हुआ था। साथ ही ग्लासेस पहने एक्टर बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। बता दें अभिषेक बच्चन को पहली बार फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है। जिसके चलते पूरा बच्चन परिवार सातवें आसमान पर है। वहीं बताते चले फिल्मफेयर में कृति सेनन,न जीनत अममान, कुणाल खेमू, काजोल, अक्षय कुमार जैसे सितारों ने शिरकत की और पैप्स के सामने खूब सारे पोज़ भी दिए और इस फिल्मफेयर की शाम को और भी खास बना दिया। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
