4 दिन… 3 निधन पंजाबी इंडस्ट्री के एक और सिंगर ने दुनिया से ली विदाई।

चार दिन और तीन निधन। पंजाबी इंडस्ट्री को लगी किसकी बुरी नजर? एक के बाद एक सितारे कह रहे हैं अलविदा। पहले राजवीर फिर वरिंदर और अब इस सितारे ने ली आखिरी सांस। लगातार हो रही निधन से कलाकारों में डर का माहौल।

पंजाबी इंडस्ट्री पर छाए दुखों के बादल। जी हां, इस वक्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। पहले 35 साल के फेमस सिंगर राजवीर जवंदा की दर्दनाक निधन की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। 12 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और निधन की लड़ने के बाद 8 अक्टूबर को सिंगर ने आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कहा। जहां राजवीर की दर्दनाक निधन के गम से परिवार, फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री उभरी नहीं थी कि 9 अक्टूबर का दिन भी बुरी खबर लेकर आया।

9 अक्टूबर के दिन जाने वाले एक्टर और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की निधन की खबरों ने सभी को तोड़ कर रख दिया। एक दिन पहले हुई राजवीर की मौत पर शोक जताने वाले वरिंदर ने भी के चलते 9 अक्टूबर को बेवख़ आंखें मूंद ली। दो दिन में दो निधन की खबर से ना सिर्फ पूरे पंजाब में शोक की लहर है बल्कि हर फैंस की आंखों में आंसू भी हैं। दो-दो टैलेंटेड कलाकारों को खोने की तड़प और गम के बीच अब पंजाबी इंडस्ट्री पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट गया है।

खबरें हैं कि राजवीर और वरिंदर के बाद अब पंजाबी संगीत जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले फेमस लोक गायक गुरमीत मान का निधन भी हो गया है। गुरमीत मान की मौत से उनके फैंस और संगीत प्रेमी सदमे में हैं और उनके जाने का शोक हर कहीं पसरा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि गुरमीत मान पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले थे और अपने गानों के साथ-साथ पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे रहे थे

अब अचानक गुरमीत की निधन से संगीत प्रेमियों के साथ-साथ पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी तक सिंगर की निधन की वजह का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही यह परिवार की तरफ से सिंगर की डेथ पर कोई ऑफिशियल अपडेट दिया गया है।

लेकिन इस दुखद खबर के बाहर आते ही फैंस का बुरा हाल है और हर कोई इस खबर पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। साथ ही पिछले 4 दिनों में एक के बाद एक सितारों की दर्दनाक और बेवख़ मौत की खबरों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों को किसकी बुरी नजर लग गई है जो एक-एक करके दुखद खबरें सामने आ रही है।

बहरहाल अब भले ही गुरमीत मान ने यूं अचानक निधन को गले लगाकर सभी को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी कमी पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेगी। उनकी आवाज भले ही बंद हो गई हो लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 टू ओके

Leave a Comment