करवाचौथ पर मस्जिद पहुंची दबंग गर्ल सोनाक्षी ,फोटोज़ देख बोखलाए लोग।

सोनाक्षी पर चढ़ने लगा मुस्लिम पति जहीर का रंग। करवा चौथ के मौके पर दिखाई मस्जिद की तस्वीरें। फोटोस देख बौखलाए फैंस। सोनाक्षी के सुकून ने छीना नेटिजंस का चैन। तो विवादों में घिरी शत्रुधन की बेटी। जी हां, जहां एक तरफ आम पब्लिक के साथ-साथ फिल्मी और टीवी सितारे करवा चौथ के जश्न में डूबे हुए थे।

10 अक्टूबर की शाम और चांदनी रात उन सभी सुहागनों के नाम थी। जिन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सोशल मीडिया यूज़र्स का पारा चढ़ गया और देखते ही देखते शत्रुधन सिन्हा की लाडली एक बार फिर नेटिजेंस के निशाने पर आ गई। दरअसल मंदिर छोड़ सोनाक्षी को अपने पति संग मस्जिद में देखा गया और वह भी करवा चौथ के मौके पर।

हिंदू धर्म में सुहागनों के लिए करवा चौथ का व्रत साल का सबसे अहम व्रत माना जाता है और ऐसे में शुभ मौके पर सोनाक्षी का यह पोस्ट लोगों को हजम नहीं हो रहा।

बता दें कि यह तस्वीरें अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रैंड मस्जिद की है। इन्हें पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा यहां अबू धाबी में थोड़ा सुकून मिला। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सूट पहने दिख रही हैं। खास बात यह है कि सोनाक्षी ने मस्जिद में जाने से पहले ना तो बुर्का पहना, ना अबया और ना ही हिजाब। उन्होंने हरे रंग के दुपट्टे से सिर ढका है। तस्वीरों में वह जहीर के साथ मस्जिद में घूमती दिख रही हैं।

बावजूद इसके सोनाक्षी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सोनाक्षी की इन तस्वीरों को पोस्ट करने की देरी थी कि लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने सोनाक्षी पर अपने मुस्लिम ससुराल का रंग चढ़ने जैसी कई बातें बनानी शुरू कर दी। भले ही सोनाक्षी ने बाकी एक्ट्रेस की तरह हिजाब नहीं पहना लेकिन इसके बावजूद उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा दीपिका ने कम आग लगाई थी जो आप भी पहुंच गई। एक और ने लिखा सब करवा चौथ कर रहे हैं और यह हज कर रही हैं। एक और शख्स ने लिखा करवा चौथ व्रत नहीं किया। हालांकि जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है। यह तस्वीरें कपल के अबू धाबी ट्रिप की है जहां वो हाल फिलहाल में ही गए थे।

एक सच यह भी है कि सोनाक्षी ने दोनों धर्मों को अपना माना है और करवा चौथ का व्रत भी रखा था। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी फैंस के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस मांग में सिंदूर लगाए और पेस्टल ऑरेंज कलर के सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही सोनाक्षी और जहीर ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दी। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो।

जब उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी तब भी कई लोगों ने उनके फैसले पर सवाल उठाए थे। लेकिन हर बार उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स को इग्नोर ही किया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ क्यूट और फनी मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और सहजता उनके फैंस को खूब पसंद आती है। भले ही करवा चौथ की तस्वीरों को लेकर विवाद बढ़ गया हो, लेकिन यह कपल रिलेशनशिप गोल्स के लिए आज भी चर्चाओं में बने हुए हैं।

Leave a Comment