कहते है की वक्त और हालत पर किसी का जौर नही चलता।बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़का जो राजवाड़े खानदान से तालुकात रखता था उसने upsc छोड़ी क्योंकि उसे एक्टिंग में आना था, एक्टिंग में आकर खूब नाम भी कमाया लेकिन एक हादसे ने पूरा मामला बदल दिया।
जी हां हम बात कर रहे जोश, आमदनी अठठनी खर्चा रुपया, माचिस जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बल पर नाम कमाने वाले चंद्रचूड़ सिंह। 11अक्टूबर 1968 को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एक कस्बे में जन्मे चंद्रचूड़ सिंह ने IAS बनने के लिए UPSC की तैयारी की. इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों को इतिहास भी पढ़ाया.
एक्टर बनने के लिए चंद्रचूर्ण सिंह ने UPSC की तैयारी बीच में ही छोड़ दी. फिल्मी की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई.एक्टर ने 1996 में आई फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने ‘माचिस’, ‘जोश’, ‘क्या कहना’, ‘दाग: द फायर’, ‘आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपैया’, ‘जिला गाजियाबाद’, और ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ जैसी हिट फिल्में दी हैं.
लेकिन एक हादसे ने एक्टर की पूरी जिंदगी बदल दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह गोवा में वॉटर स्कीइंग कर रहे थे तभी उनकी पकड़ छूट गई और स्पीडबोट तेजी से आगे बढ़ गई. इस हादसे में उनका दाहिना हाथ टूट गया. इसकी वजह से वह खुद को फिट नहीं रख पाए और लंबे समय तक फिजियोथेरेपी लेनी पड़ी.
