अच्छी पर्सनैलिटी और हाइट की वजह से इस एक्टर के हाथ से निकल गई राधे फिल्म।

आपने कही बार सुना होगा की सलमान ने जब एक बार किसी को कमिटमेंट दे दी तो फिर वह उससे पीछे नहीं हटते। और सलमान में इस बात को कई बार साबित भी किया है सलमान एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने बॉलीवुड में कहीं एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है उनके कम बैक में।

लेकिन हाल ही में एक एक्टर ने सलमान के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए जो की चौंकाने वाले है। बॉलीवुड के एक एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया की सलमान ने पहले तो उन्हें अपनी फिल्म राधे में रोल ऑफर किया और फिर इस रोल को करने से मना भी कर दिया।

जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर रजत बेदी की। रजत बैदी जो की इस वक्त आर्यन खान की सीरीज बेड्स ऑफ बॉलीवुड में अपने रोल को लेकर काफी चर्चा में है उन्होंने सलमान को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे’ से उन्हें हटा दिया था। हालांकि, इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई।

एक्टर ने बताया कि सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के साथ वो कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार थे। दरअसल उन्हें सलमान की इस फिल्म में एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया था। रज को जब ये ऑफर आया तो उन्हें ये पसंद आया था और इसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था।

कहते हैं कि जब सलमान खान को यह पता चला, तो उन्होंने रजत से मुलाकात की और उन्हें कमबैक के लिए थोड़ा और इंतजार करने को कहा। सलमान ने इस फिल्म से रजत को हटा दिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने उन्हें एक शानदार एक बड़ा कमबैक प्रोजेक्ट देने की बात कही।’

रजत ने बताया कि राधे के लिए, मुझे प्रभु देवा सर के जरिए महबूब स्टूडियो से एक रोल के लिए बुलाया गया था।

सलमान भाई वहां थे और उन्होंने कहा- तुम यह रोल नहीं करोगे क्योंकि यह तुम्हारे लिए सही रोल नहीं है। मेरा दिल टूट गया था। मैंने सोचा- सर, मुझे आपके साथ एक फिल्म मिल रही है और आप कह रहे हैं कि मैं तुम्हें इससे बेहतर कुछ दूंगा, रुको। मैंने कहा- ठीक है, मैं भाई के साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रहा हूं।’

Leave a Comment