स्पिरिट कल के विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी। 8 घंटे की शिफ्ट, पेमेंट, सभी मुद्दों पर रखी राय। साउथ फिल्म मेकर्स को जमकर लताड़ा। फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स को भी खूब घेरा। क्यों छोड़ने पर मजबूर हुई बिग बजट फिल्में? बताई असली सच्चाई।
चुपचाप लड़ाईयां लड़ना ही मेरा तरीका है। यह बयान है बॉलीवुड डीवा दीपिका पाडुकोन का। फाइनली उन्होंने स्पिरिट कल के विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ-साफ शब्दों में अपनी बात रखी है। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वह किसी के दबाव में आकर अपने फैसले नहीं लेंगी। अब वो एक बेटी की मां है। उनकी प्राथमिकता करियर के साथ-साथ उनका परिवार भी है। खासकर उनकी बेटी। जैसा कि सभी जानते हैं, दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्ड वांगा की स्पिरिट और कल की 28,98 एडी सीक्वल से बाहर कर दिया गया था।
और इसकी वजह उनकी 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड साथ ही फीस में इजाफा बताया गया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन सारे इल्जामों पर चुप्पी तोड़ी है। खासतौर से वर्किंग आवर की डिमांड को लेकर डायरेक्टर्स से लेकर ए लिस्टर्स एक्टर्स तक को घेर लिया है। दरअसल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर दीपिका मध्य प्रदेश पहुंची हुई थी। यहां उन्होंने अपने फाउंडेशन लिव लव लाइफ के 10 साल पूरे होने का खास जश्न मनाया। इसी दौरान उनसे पूछ लिया गया कि क्या उन्हें कभी लगा कि जो उन्हें सही लगता है उसकी मांग करने के लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ी हो। इस सवाल का दीपिका ने बहुत सोच समझकर जवाब दिया।
उन्होंने कहा अगर एक महिला होने के नाते यह दबाव डालने जैसा लगता है तो ऐसा ही सही। लेकिन यह कोई छुपी बात नहीं है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार पुरुष सुपरस्टार सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं और यह कभी सुर्खियों में नहीं आया। उन्होंने आगे कहा मैं अभी नाम नहीं लेना चाहती और इसे इतना तूल नहीं देना चाहती लेकिन यह बहुत आम बात है। पब्लिकली कई मेल एक्टर्स के बारे में पता है जो सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं। उनमें से कई सोमवार से शुक्रवार तक केवल 8 घंटे काम करते हैं। वे वीकेंड में काम नहीं करते हैं।
इसी बीच उन्होंने फिल्म में उनकी फीस को लेकर भी बात की। मुझे लगता है जहां तक पेमेंट का सवाल है आप जानते हैं कि मुझे आपके साथ आने वाली हर चीज से निपटना पड़ा है। मुझे नहीं पता इसे क्या कहेंगी लेकिन मैं उनमें से हूं जिन्हें अपनी लड़ाई चुपचाप लड़ना पसंद है और कभी-कभी अजीब वजहों से वह पब्लिक में आ जाती हैं। आपको बता दें इस 8 घंटे शिफ्ट के चलते दीपिका को पहले संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म स्पिरिट से रिप्लेस कर दिया था और रातोंरात तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया था।
उस फिल्म में वह प्रभास के ऑपोजिट काम करने वाली थी। फिर खबर आई कि दीपिका को कल्कि 2 से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्ट कर कहा था कि फिल्म कल्कि 2 ज्यादा कमिटमेंट की हकदार है। जिसके चलते दीपिका के साथ बात नहीं बन पाई और अब एक्टर्स ने इन सारी कंट्रोवर्सी का जवाब देते हुए सभी हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है।
