बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवा चौथ का व्रत कितने धाम धूम से मनाया जाता है यह तो सब कोई जानता है और उसमें भी पिछले कुछ महीनो में बॉलीवुड की या टीवी इंडस्ट्री की काफी सारी ऐसी जोड़ियां है जो शादी के बंधन में बंद चुकी है और जिनका यह पहला करवा चौथ होने वाला है।
तो आज हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी जोड़ी है जो आज पहली बार करवा चौथ का व्रत मानने वाली है।टीवी की ‘बालिका वधू’ यानी अविका गौर ने 30 सितंबर 2025 को टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए हैं. अब शादी के कुछ ही दिनों बाद करवा चौथ आ गया है, तो ये इस कपल के लिए बेहद स्पेशल होगा. वैसे भी ये इन दोनों का शादी के बाद साथ में पहला फेस्टिवल है।
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आनंदी रियल लाइफ में भी पारंपरिक रूप से सर्च कर अपने पति मिलिंद के लिए व्रत रखेंगी।
इस लिस्ट की दूसरी जोड़ी है हिना खान और रॉकी जयसवाल। जैसे कि सब जानते हैं हिना खान ने इस साल अचानक से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकेट जायसवाल से शादी करके सबको चौंका दिया था। हालांकि बाद में इस शादी पर खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी एक शो पति-पत्नी और पंगा के लिए की थी।
लेकिन अब देखना यह है कि टीवी सीरियल की अक्षरा बहू जो अपने संस्कारों के लिए इतने लोकप्रिय है वह असल लाइफ में अपने पति के लिए व्रत रखती भी है या नहीं। हालांकि आपको बता दे की हिना खान बीमारी से जूझ रही है और साथी वह मुस्लिम भी है तो उनका व्रत रखना असल में चौंकाने लायक होगा।
अब तीसरी जोड़ी है प्राजकता कोली की। प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल से 25 फरवरी 2025 को शादी रचाई थी. नेपाली अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाली इस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार का पहला करवा चौथ कैसा होगा? ये जानने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्साइटेड हैं. हो सकता है कि प्राजक्ता शादी की तरह करवा चौथ भी नेपाली स्टाइल से सेलिब्रेट करें.
इस लिस्ट में चौथा नाम किस बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस का नहीं लेकिन बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर का है ।जी हां यहां हम बात कर रहे हैं अरमान मलिक की। मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने 28 अगस्त 2023 को गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग सगाई की थी. इंगेजमेंट के दो साल बाद सिंगर ने गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लिए. इन दोनों की वेडिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी. अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है और इनका रोमांस भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है. अब इनकी पहले करवा चौथ की फोटोज का भी इंतजार किया जा रहा है.
