ढलती उम्र में भी सोशल मीडिया पर यंग जनरेशन की तरह एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन के ट्वीट हमेशा ही चर्चा में रहते खासकर वो ट्वीट जो बिग बी देर रात को करते है वो ट्वीट काफी चर्चा में रहते है और फैंस के बीच रहस्य पैदा करते है।
हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है , फिर एक बार अमिताभ बच्चन ने आधी रात को ट्वीट करके सबके मन में काफी सारे सवाल पैदा किए है।
पूरा मामला विस्तार से बताएं तो अमिताभ बच्चन ने 7 अक्टूबर की सुबह 8:47 बजे एक्स हैंडल पर लिखा, ‘टी 5524: काम काम काम, अभी जल्दी कर रहा हूं इसलिए बाद मैं इसके बारे में और बताऊंगा।’ जिस पर एक यूजर ने लिखा, ‘कर्म ही पूजा है।’ एक ने लिखा, ‘रिटायरमेंट ले लीजिए।
जिसके बाद उन्होंने फिर 8 अक्टूबर को रात 2:31 लिखा, ‘ऊपर देखा, इधर उधर देखा – पूरा ब्रह्माण्ड हिल गया।अमिताभ का ये ट्वीट पढ़ते ही लोग असमंजस में पड़ गए और कुछ लोगों ने उनके साथ मजाक भी शुरू कर दिया।
एक ने लिखा, ‘कम लिया करो सर।’ एक ने लिखा, ‘सर सीधा सा बोलिए, जयाजी को देखा।’ एक ने लिखा, ‘क्यों? जया मैम आ गईं क्या?’ एक ने पूछा, ‘आज फिर कूट दिए गए क्या जया जी से?’
बता दे की कुछ दिन बाद ही बिग बी अपना जन्मदिन मनाने वाले है, एक्टर 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।
