बिग बॉस शो को लगे ताले, कुछ ही दिनों में ऑफ एयर हुआ शो, बेघर हो जायेंगे कंटेस्टेंट। हां जी खबर सामने आ रही है की बिग बॉस शो के सेट को सील किया गया है।
तो ऐसा क्या हुआ की अचानक से इतने पॉपुलर शो को बंद करने का ऑर्डर दे दिया गया? दरअसल कुछ दिन पहले अधिकारियों ने सेट पर निरीक्षण किया था, जिसमें पाया गया कि वहां कचरे और गंदे पानी का निपटारा सही तरीके से नहीं हो रहा है. इस वजह से ‘कस्तूरी कर्नाटक जनपरा वेदिके’ नाम की संस्था ने स्टूडियो के बाहर प्रदर्शन किया और शूटिंग रोकने की मांग की.
सेट पर की हुई जांच से चला कि बिना साफ किए गए गंदे पानी को सीधे आसपास के इलाके में छोड़ा जा रहा है. प्रोडक्शन टीम ने दावा किया कि वहां 250 KLD की क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाया गया है, लेकिन जांच में पता चला कि वो प्लांट ठीक से काम नहीं कर रहा और जरूरी ड्रेनेज की लाइन भी नहीं जुड़ी है.
इसके अलावा जांच में पाया गया कि प्लास्टिक कप और पेपर प्लेट्स जैसे सॉलिड वेस्ट को ना तो सही से अलग किया जा रहा है और ना ही उसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है.
साथ ही कहा जा रहा है की सेट पर दो बड़े डीजल जनरेटर भी चल रहे थे, जो दावा है कि और प्रदूषण फैला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इनसे भी पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है और ये नियमों के खिलाफ है.
