सिंगिग की दुनिया में छाया मातम, नही रहे सिंगर राजवीर जवंदा। 35 साल की उम्र में सिंगर ने ली आखरी सांस,अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई हारे सिंगर।
दरअसल सिंगर राजवीर जवंदा का 27 सितम्बर को मोटरसाइकिल से अकस्मात हुआ था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें लगीं थीं. पिंजौर के पास ये हादसा हुआ था जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था.
पूरे मामले की बात करें तो जानकारी के अनुसार, राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी सोलन जिले के बद्दी के पास उनकी मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया. उन्हें पहले सोलन जिले के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.
रिपोर्टों के अनुसार, राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं और वह पिछले 11 दिनों से वो अस्पताल में थी, जिंदगी के लिए लड़ रहे थे लेकिन बदकिस्मती से आज उन्होंने आखरी सांस ली, अपने परिवार को अकेला छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गए।
बता दे की राजवीर शादीशुदा थे और इस वक्त उनके दो छोटे बच्चे है।
