मॉडल और इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस में आने के बाद काफी चर्चा में रहने लगी है, कभी तान्या की संपत्ति, कभी बॉयफ्रेंड तो कभी अफेयर को लेकर अलग अलग बाते सामने आ रही है।
इस के साथ ही इतने दिनो में तान्या के कभी झूठ भी सामने आ रहे है। हाल ही में तान्या मित्तल की उम्र को लेकर भी बाते सामने आई है। तान्या ने बिग बॉस के घर में अपनी उम्र अलग बताई है जबकि रेडिट पर उम्र को लेकर कुछ और कहा जा रहा है।
दरअसल रेडिट पर बिग बॉस 19 का एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें उनके जन्म का साल 2000 बताया गया है। ऐसे में वह 25 साल की हुईं। लेकिन रेडिट पर शेयर करते हुए लिखा गया, ‘तान्या ने दावा किया कि उसने 27-28 सालों से शाम 6 बजे के बाद कभी घर के बाहर कदम नहीं रखा। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के घर में नीलम से कहा था क वह 30 साल की हैं और मालती से भी उन्होंने कहा था कि वह 30 साल की हैं।
हालांकि तान्या के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो तान्या को झूठी कह रहे है, अब हकीकत क्या है और तान्या की असली उम्र क्या है वो तान्या ही बता सकती है।
