आंखों में खुशी, चेहरे पर मुस्कान, दिल में बेशुमार प्यार, सातवें आसमान पर मलाइका अरबाज के बेटे की खुशी। लगातार सौतेली मां और 22 साल छोटी बहन से मिलने पहुंच रहे अरहानी। भाइयों के लाडली बनेगी अरबाज शूरा की बेटी।
नन्ही परी को गोद में खिलाने को बेताब है बड़े भाई। कंधे पर उठाकर दुनिया दिखाने को तैयार। एक पल भी लाडली को नहीं कर पा रहे खुद से दूर। छोटी बहन को घर लाने के लिए बेकाबू हुए अरहान। खान परिवार में सालों बाद हुआ शहजादी का आगमन।
खुशी से झूम उठा पूरा परिवार। नन्ही सी जान से मिलने पहुंचे बड़े पापा सलमान। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि इन दिनों खान परिवार की खुशी सातवें आसमान पर है। और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? 5 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर और खान परिवार के शहजादे अरबाज खान 58 की उम्र में दूसरी बार पिताजी बन चुके हैं।
उनकी दूसरी पत्नी यानी कि शूरा खान ने मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। जैसे ही अरबाज और शूरा की बेटी के जन्म की खबर सामने आई, परिवार और फैंस दोनों ही बधाइयों से सोशल मीडिया भरने लगे।
सलमान खान से लेकर अर्पिता खान तक हर कोई अस्पताल पहुंचकर इस खुशी में शामिल हुआ। इस खुशखबरी के सामने आते ही पूरा परिवार और फैंस तो खुशी से झूम उठे। लेकिन इसके अलावा भी खान परिवार में एक शख्स ऐसा है जो कि इस गुड न्यूज़ से फूले नहीं समा रहा और वो और कोई नहीं बल्कि अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान हैं। अरहान इतने खुश हैं कि वो अपने आप को खान परिवार की लाडली से एक पल के लिए भी दूर नहीं रख पा रहे। जिसकी झलक अब फैंस को भी देखने को मिल गई है। जब से शूरा एडमिट हुई थी तब से अरहान को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।
दरअसल सोशल मीडिया पर अरहान खान का प्यार भरा अंदाज वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी छोटी बहन से लगातार मिलने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी बहन को गोदी में उठाने को बेताब भी हैं। भले यह सौतेले भाई ही क्यों ना हो लेकिन फिर भी अरहान ने सोशल मीडिया पर जग जाहिर कर दिया है कि कैसा होगा उनका और उनकी छोटी बहन का रिश्ता।
सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनका बिग ब्रदर मोड पूरी तरह से ऑन नजर आ रहा है। इसी बीच अरहान खान ने अपने Instagram पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो अपने छोटे कजिन के साथ मस्ती करते दिखे।
इन फोटोस में अरहान बच्चों को गोद में उठाए, उनके साथ खेलते और कैमरे के लिए प्यारे-प्यारे पोज़ देते नजर आए। अरहान ने सलमान अरबाज़ की बहन अर्पिता की बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की। अरहान की तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया। इतना ही नहीं उन्हें सबने परफेक्ट बिग ब्रदर का टैग भी दे दिया। एक तस्वीर में तो वो अर्पिता खान की बेटी आयत को पीठ पर बैठाकर घुमा रहे हैं। जबकि दूसरी में बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट में आखिरी फोटो एक शख्स की बेबी सिंग करते हुए है। इस फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हर कोई कह रहा है कि अरहान अब अपनी छोटी बहन का ध्यान रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब सिर्फ अरहान ही नहीं बल्कि पूरा खान परिवार और फैंस नन्ही गुड़िया के ग्रैंड वेलकम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
