कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक तस्वीर के साथ बहुत बड़ी गुड न्यूज़ सुनाई है। दरअसल उनकी सालों की मांगी दुआ पूरी होने जा रही है। भारती दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
पति हर्ष के साथ एक तस्वीर शेयर करके उन्होंने यह गुड न्यूज़ दी है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। प्रेगनेंसी की खबर देते हुए कपल ने साथ में फोटो शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि भारती सिंह का क्यूट बेबी बम पकड़े हुए हर्ष खड़े हैं।
दोनों साथ में काफी अच्छे और खुश दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ कपल ने कैप्शन दिया है हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा था। हालांकि उन्होंने सोचा था कि उन्हें बेटी होगी।
करीना कपूर के शो व्हाट वुमेन वांट में भारती ने एक बातचीत में बताया था कि वह एक बेटी चाहती हैं। वहीं बीते महीने गणेश चतुर्थी के मौके पर भारती और हर्ष ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह एक स्पेशल अर्ज़ लगा रहे हैं। इस दौरान 1001 लड्डुओं के साथ बड़ा मोदक बनाया गया था।
सास और अपने बेटे के साथ गणपति की आरती करते हुए भारती ने पप्पा से कहा था कि वह एक बेटी चाहती हैं। बता दें कि इस वक्त भारती परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में है। जहां हर्ष भारती ने गुड न्यूज़ सुनाते हुए एक पूरा वॉग बनाया है। जिसका नाम गोला बड़ा भाई बनने वाला है। रखा गया है।
भारती की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा भारती की इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। और नीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा बधाई हो माय गर्ल। इसके अलावा सौरभ जोशी ब्लॉग्स ने भी लिखा कांग्रेचुलेशंस काजू आने वाला है। वहीं अविका गौर लिखती हैं वाओ।
वहीं एक यूजर ने लिखा वी आर कैसे दोनों साथ में हुए हैं क्या? व गौर ने लिखा बाबा दूसरा अकाउंट ओपन कर लिया। कांग्रेट्स जिद्दी बॉय वेलकम योर फैमिली। वो ने लिखा गोले की सिस्टर गोली आने वाली है। कांग्रेचुलेशंस।
तो फैंस भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि भारती इस बार एक लड़की की मां बन जाए। आपको बता दें भारती सिंह ने 33 साल की उम्र में हर्ष के साथ शादी की थी। शादी से पहले वह दोनों 7 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के 5 साल बाद भारती ने बेटे को जन्म दिया। उस वक्त वो 38 साल की थी। दरअसल भारती और हर्ष के बेटे का नाम लक्ष्य है। लेकिन सभी लोग प्यार से उसे गोला बुलाते हैं। अब लगभग 41 साल की उम्र में भारती सिंह दोबारा मां बनने जा रही हैं।
