मरतेमरते बचे लॉर्ड बॉबी। एनिमल एक्टर की जान पर आ गई थी बात। भाई सनी देओल ने कंधे पर उठाया और अस्पताल में कराया भर्ती।
डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब। रातोंरात एयरलिफ्ट कराया, लंदन में करवाई ट्रिटमेंट। फिल्में हो या सीरीज। बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से हर तरफ छाए हुए हैं। उनके कमबैक को एक धांसू कमबैक के तौर पर देखा जाता है। एनिमल आश्रम और अब द बैग्स ऑफ बॉलीवुड से बॉबी का स्टारडम देखने लायक है। जो इस कदर है कि अब बॉबी देओल को उनके फैंस लॉर्ड बॉबी कहकर एड्रेस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा था जब बॉबी को डॉक्टर्स ने उनके पैर को की सलाह दी थी। उनका एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया था।
उनका करियर पल भर में खत्म होने वाला था। फिल्म इंडस्ट्री से उनका नामोनिशान गायब हो जाता। अगर उनके बड़े भाई सनी देओल उनके साथ ना होते। सनी ने बॉबी को भी बचाया और उनका करियर भी। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ था कि एक्टर का पैर की नौबत आ गई थी। ।
बॉबी देओल अपने बड़े भाई सनी देओल की बहुत रिस्पेक्ट और प्यार करते हैं उनसे। बॉबी के लिए सनी केवल भाई ही नहीं बल्कि उनके दूसरे पिता की तरह हैं। हाल ही में बॉबी ने अपने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक घटना के बारे में बताया, जिसे सुनने के बाद सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली फिल्म बरसात की शूटिंग के दौरान उन्हें पैर में गंभीर चोट आ गई थी और चोट लगने के बाद उनके भाई सनी ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया था।
एक्टर ने आगे कहा, मुझे अभी याद है इंग्लैंड में शूटिंग के दौरान मेरा पैर टूट गया। मैं घोड़े पर सवार था और दूसरा घोड़ा मुझसे टकरा गया। मैं बैलेंस खो बैठा और जमीन पर गिर गया। मैंने देखा कि मेरा एक पैर पूरी तरह से मुड़ा हुआ था। मैंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन मैं फिर से गिर गया। उस समय मेरे बड़े भाई सनी मां थे। उन्होंने मुझे अपने कंधे पर उठा लिया। अपनी हेल्थ के बारे में एक्टर ने बताया कि अब भी उनके पैर में और स्क्रू लगे हुए हैं। उन्होंने कहा भैया मुझे पास के अस्पताल में ले गए। फिर मुझे रातोंरात एयरलिफ्ट किया गया और लंदन सिटी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां मेरी ट्रिटमेंट हुई। बाद में मुझे पता चला कि एयर लिफ्ट की वजह यह थी कि उस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने कहा था कि मेरे पैर को वहां बचाया नहीं जा सकता था।
चोट को अब 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। अभी मेरे पैर में और स्क्रू है। उससे दर्द होता है। मैं इस दर्द का आदि हो गया हूं। लेकिन समय पर सर्जरी होने की वजह से अब मैं आसानी से चल सकता हूं। दौड़ सकता हूं, डांस कर सकता हूं, कूद सकता हूं और एक्शन सीन भी कर सकता हूं। यह सब मेरे भाई की वजह से और मुझे और क्या चाहिए? फिलहाल बॉबी देओल को इन दिनों द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए तारीफें मिल रही हैं। सीरीज में उन्होंने अजय तलवार की भूमिका निभाई है जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
