सुपरस्टार एक्टर ने छोड़ा सक्सेसफुल एक्टिंग करियर। 450 करोड़ का मालिक सड़क किनारे पत्तल में खा रहा खाना। काम से लिया आध्यात्मिक ब्रेक। छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री परिवार से बनाई दूरी। बिता रहे सादगी भरी जिंदगी। तस्वीरें देख हैरान रह गए फैंस। 450 करोड़ की नेटवर्थ और स्टारडम ऐसा कि देखने वालों के होश उड़ जाए। इतना सक्सेस और फिर भी आध्यात्म की राह पर चलने के लिए सब कुछ छोड़ देना। यकीन नहीं हो रहा ना? लेकिन यह एकदम सच है। और जिसका नाम हम लेने वाले हैं उनका नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
सुपरस्टार रजनीकांत। जी हां, द रजनीकांत। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत अपने काम से आध्यात्मिक ब्रेक लेकर ऋषिकेश पहुंच गए। इस यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसमें रजनीकांत आम लोगों की तरह पत्तल में सड़क किनारे खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं और इस सादगी के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रजनीकांत ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम गए और स्वामी दयानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहां पर रहने के दौरान सुपरस्टार ने गंगा घाट पर ध्यान किया और गंगा आरती में हिस्सा भी लिया। इसके बाद वह दोाराहाट गए थे। रजनीकांत की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में रजनीकांत सफेद कपड़े पहने पुल पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में पीछे उनकी कार खड़ी हुई दिखाई दे रही है। जैसा कि एक तस्वीर में देखा जा सकता है। वह कुछ लोगों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा वो कुछ अलग है। कमाल है। वहीं दूसरे ने लिखा सर आप हमेशा प्रेरित करते हैं।
कितने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं आप। वहीं एक और ने लिखा सुपरस्टार और सिंपल स्टार। वहीं एक और ने पोस्ट में लिखा रजनीकांत की सादगी वाकई लाजवाब है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें उनके धार्मिक तीर्थ यात्रा की बताई जा रही है। बता दें रजनीकांत की पिछली रिलीज हुई फिल्म कुली थी। 2024 में रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म लाल सलाम में कैमियो की भूमिका निभाई थी। वहीं उनकी नेटवर की अगर बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की नेटवर्थ 450 से लेकर ₹500 करोड़ के बीच आंकी गई है। कहा जाता है रजनीकांत एक फिल्म के लिए ₹10 करोड़ से लेकर ₹280 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
उन्होंने साल 2023 में आई जेलर मूवी के लिए ₹110 करोड़ की फीस ली थी। जबकि 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म कुली के लिए उन्होंने ₹280 करोड़ की फीस चार्ज की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि जब रजनीकांत की फीस इतनी ज्यादा है तो उनकी नेटवर्थ आखिर इतनी कम क्यों है? इसका जवाब यह है कि रजनीकांत ने कभी ऐड फिल्म से कमाई नहीं की।
जहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे स्टार्स के पास कई ब्रांड्स हैं, वहीं रजनीकांत ने अपने पूरे करियर में कभी भी किसी प्रोडक्ट का ऐड नहीं किया। उनके बारे में यह भी दावा किया जाता है कि अगर कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो रजनीकांत अपनी पूरी फीस लौटा देते हैं।
