36 की उम्र में मां बनने वाली हैं परिनीति चोपड़ा। देसी गर्ल की बहन को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना। तो पति राघव पर लगाए इल्जाम। प्रेगनेंसी के वक्त को अकेला काट रही परिनीति। प्रेग्नेंट बीवी को राघव ने छोड़ा अकेले। दुनिया के सामने नम आंखों से एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि इस वक्त चड्डा परिवार की खुशियां सातवें आसमान पर है। और खैर आखिर ऐसा हो भी क्यों ना जल्द ही परिवार में जूनियर चड्डा का आगमन जो होने वाला है। शादी के 2 साल बाद परिनीति और राघव जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं।
परिनीति चोपड़ा और राघव चड्डा की जोड़ी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मेड फॉर ईच अदर वाली जोड़ियों में से एक है। मां बनने का सफर हर औरत के लिए सुकून भरा और सुहावना होता है। लेकिन परिणीति इस सफर में खुश नहीं बल्कि परेशान नजर आ रही हैं। और इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर खुद परिनीति ने किया। इसकी वजह और कुछ नहीं बल्कि उनके पति राघव चड्डा को बताया जा रहा है और इन्हीं परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी जीवन साथी को सवालों के कटघरे में घेर लिया।
परिनीति ने राघव पर दुनिया के सामने इस बात का इल्जाम लगाया है कि वह उन्हें जरा सा भी वक्त नहीं दे रहे हैं। मां बनने में आ रही मुश्किलों को एक्ट्रेस को अकेला ही झेलना पड़ रहा है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया। लोग कयास लगा रहे हैं कि सीधे-सीधे दिखने वाले राघव ऐसा भी कर सकते हैं क्या? तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला। दरअसल हाल ही में परिनीति ने अपने यू ट्यूब पर पडकास्ट शेयर किया। जहां उन्होंने राघव पर इल्जाम लगाए।
राघव और परिनीति ने इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी शेयर की। राघव जो एक पेशे से पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह काम के सिवाय खुद को समय नहीं दे पाते थे और शादी के बाद अब वह एक्ट्रेस को कम वक्त दे पा रहे हैं। जिस वक्त से परिनीति ने राघव से अपनी नाराजगी जताई है। जिसे सुनकर पॉलिटिशियन ने कहा कि वह फिर काम छोड़ देते हैं। राघव ने आगे यह भी खुलासा किया वो संसद सेशन पोस्टपोन होने के बाद ही परिनीति को टाइम दे पाए हैं। एक्ट्रेस ने जब कहा कि शादी से पहले लड़के क्या-क्या सपने दिखाते हैं और फिर बाद में वह बदल जाते हैं। तो इस पर राघव ने कहा कि नेता के वादे तो हालांकि आपको बता दें कि यह सब तो सोशल मीडिया पर दावे हैं जो किए जा रहे हैं। असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है।
परिनीति और राघव अपनी शादीशुदा जिंदगी को राजी-खुशी बिता रहे हैं और इस टाइम पर राघव पल-पल अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ध्यान भी रख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में 24 सितंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए परिनीति चोपड़ा और राघव चड्डा पेरिस पहुंचे थे। उदयपुर में दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी।
पिछले दिनों 25 अगस्त को परिणीति ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में एक फोटो पर केक था जिस पर वन प्लस 1 3 लिखा हुआ था।
