800 करोड़ के पटौदी पैलेस में बेटी सोहा अली खान को शर्मिला ने सिर्फ ‘जनरेटर रूम’ दिया !

800 करोड़ के पटौदी पैलेस में है करीना की ननद का भी हिस्सा। 150 कमरे वाले आलीशान महल में जनरेटर रूम की मालकिन है सोहा। नवाब सैफ को मिली बेशकीमती विरासत। तो सोहा को मिला सिर्फ दो कमरों का हक। पटौदी की बड़ी बेगम शर्मीला ने बेटी के साथ यह क्या किया? पटौदी के 10वें नवाब सैफ अली खान अपनी फिल्मों के साथ ही लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में छाए रहते हैं। सैफ अरबों की जायदाद के मालिक हैं।

देश-विदेश में नवाब सैफ के कई आलीशान घर हैं जिनमें से कुछ उन्होंने खुद खरीदे हैं तो कुछ उन्हें विरासत में मिले हैं। और बात जब विरासत की हो, तो सबसे पहले लोगों की जुबान पर आता है दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नवाब परिवार का आलीशान महल पटौदी पैलेस।

इब्राहिम कोठी के नाम से मशहूर पटौदी पैलेस की कीमत ₹800 करोड़ बताई जाती है। जिसके मालिक सैफ अली खान है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस आलीशान महल में ना सिर्फ सैफ बल्कि उनकी छोटी बहन सोहा अली खान का भी हिस्सा है। हां वो बात अलग है कि 150 कमरों वाले इस आलीशान महल का एक बड़ा हिस्सा सैफ अली खान के पास आया है। तो वहीं सोहा सिर्फ महल के जनरेटर हॉल की मालकिन है।

जी हां, बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। 150 कमरे वाले पटौदी पैलेस में सिर्फ जनरेटर हॉल की मालकिन है सोहा अली खान और यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोहा ने ही किया था। एक पॉडकास्ट में सोहा ने अपने परिवार के आलीशान पटौदी महल के बारे में कई खुलासे किए। महल को बनाने की वजह के साथ-साथ उसके रखरखाव में आने वाले खर्चे तक के बारे में सोहा ने बताया था। साथ ही यह खुलासा भी किया था कि 10 एकड़ में फैले इस महल में वो जनरेटर हॉल की मालकिन है। हालांकि खास बात तो यह है कि वो जनरेटर हॉल अब मॉडर्न और आलीशान 2 बीएचके अपार्टमेंट में तब्दील हो चुका है। सोहा ने बताया था कि उनके पास महल का एक दो कमरों वाला हिस्सा है जो पहले वहां का जनरेटर रूम हुआ करता था। हालांकि जब पटौदी पैलेस को एक होटल कंपनी को लीज पर दे दिया गया था तब शर्मीला और मंसूर अली खान पटौदी उस जनरेटर रूम में रहने चले गए थे।

उन्होंने उस हॉल का मेकओवर करवा दिया था और एक आलीशान 2 बीएचके हॉल में तब्दील करवा दिया था। सोहा के मुताबिक मेरे पास एक जनरेटर रूम था। लेकिन सौभाग्य से कुछ समय के लिए वहां एक होटल था जो पटौदी पैलेस का प्रबंधन कर रहा था। मेरे माता-पिता उस जनरेटर रूम में रहने चले गए थे और उसे एक बहुत ही अच्छी संपत्ति में बदल दिया जो मुझे लगता है अब मेरी है।

पटौदी पैलेस की बात करें तो 10 एकड़ में बना पटौदी पैलेस एक खूबसूरत सफेद इमारत है जिसमें लगभग 150 कमरे और कई हॉल हैं। इस महल का निर्माण सोहा के दादा नवाब इफ्तखार खान ने अपने ससुर को इंप्रेस करने के लिए बनवाया था। महल में आज भी सोहा के दादा नवाब इफ्तखार खान और पिता मंसूर अली खान पटौदी की कब्र मौजूद है।

Leave a Comment