संजय दत्त ने RSS की तारीफ की तो बौखलाई कांग्रेस, नालायक कहकर साधा निशान।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के इस वीडियो पर बवाल मच गया है। दरअसल संजय दत्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्षगांठ के मौके पर इस वीडियो को साझा किया था। वीडियो में संजय दत्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए संगठन को शुभकामनाएं दी थी। लेकिन कांग्रेस को यह कदम बिल्कुल पसंद नहीं आया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा नायक नहीं खलनायक है तू अपने पिता का नालायक है तू आइए आपको बताते हैं कि संजय दत्त ने आखिर अपनी वीडियो में कहा क्या था बता दें कि संजय दत्त का यह बयान खासकर इसलिए चर्चा में है क्योंकि उनके पिता सुनील दत्त कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद रहे थे। वहीं उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से जुड़ी रही। ऐसे में संजय दत्त का आरएसएस की तारीफ करना कांग्रेस की विचारधारा के विपरीत माना जा रहा है। अगर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के करियर की बात करें तो 1984 में सुनील दत्त ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम से चुनाव जीता था।

वो 1989, 1991, 1999 और 2004 में भी इसी सीट से सांसद बने। 1980 के दशक में उन्होंने पंजाब में शांति मार्च का नेतृत्व किया। जिसका उद्देश्य सिख अलगाववादी आंदोलन के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाना था। 2004 में उन्हें मनमोहन सिंह की सरकार में युवा मामले और खेल मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

Leave a Comment