इस्लामिक टोपी पहने इस शख्स को जब हिंदू धर्म में किसी कारण जागरण करने की अनुमति नहीं मिली तो इन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया। यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आया है। इस शख्स का नाम सुशील कुमार शर्मा है। वैसे सुशील हिंदू धर्म की ब्राह्मण जाति से आते हैं।
लेकिन एक रोज इन्होंने अपना मन बदला और जाकर इस्लाम धर्म अपना लिया। पूरा मामला रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव का है। 38 साल के सुशील शर्मा ने गुरुवार को एक एफिडेविट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें लिखा था ।
सुशील शर्मा पुत्र सुखबीर शर्मा बावजह शिकायत कर शपथ करता हूं कि दिए समय तथ्यों से मैं भली-भांति परिचित हूं। शपथ लेता हूं कि पूरे हवास में अपना धर्म बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से परिवर्तित कर रहा हूं। समस्त कथन मेरे निजी ज्ञान में विश्वास में सत्य हैं। कोई भी कथन छुपाया नहीं गया है। यह एफिडेविट 10 सितंबर का है। लेटर के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूज़र्स में हलचल मच गई और लोगों ने सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। सनातनी अपराजिता नाम की यूजर ने पूछा कि क्या यह शपथ पत्र आपका है? इस पर सुशील शर्मा ने जवाब दिया, बहन जी हमने एक जागरण करवाना था। इसकी परमिशन लेने के लिए मैं थाने गया। चौकी भी गया। वहां से भी मना कर दिया गया। कोई परमिशन नहीं मिली।
क्या ब्राह्मणों को जागरण की परमिशन देने का अधिकार नहीं है? क्या यह संविधान में नहीं है? हिंदू राज्य में अगर परमिशन नहीं मिली तो इससे अच्छा तो यह है कि मैं धर्म चेंज कर लूं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस दोपहर को गांव में पहुंची जहां सुशील गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। नमाज पढ़ने के बाद जैसे ही वह बाहर आया, पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस जब सुशील को पकड़ कर ले जाने लगी तो वह अकड़ कर बोला कि मैं अपनी मर्जी से मुस्लिम बना हूं। मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया है और उसके बाद उसे पुलिस पकड़ कर थाने ले गई और फिर पुलिस हिरासत से लौटने के बाद ही उसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वो धर्म परिवर्तन की बात से इंकार करता हुआ नजर आया। उसने कहा कि मैंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है और कोई भी सर्टिफिकेट नहीं दिया है।
मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगा। [संगीत] मामले को लेकर बागपत पुलिस का बयान भी सामने आया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सुशील शर्मा के संबंध में धर्म परिवर्तन की भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है। हालांकि यह खबर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है तो लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे धर्म का मजाक उड़ाना बता रहे हैं तो कुछ लोग शख्स के साथ पुलिस पर भी जबरदस्ती करने का आरोप लगा रहे हैं।
आप इस खबर पर क्या कहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और हां हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़
