हल्दी लग चुकी है। डोली सज चुकी है। शादी को बची बस एक रात। ओबरॉय परिवार की दुल्हनिया बनने वाली है क्रिकेटर की लाडली बहन। हल्दी और संगीत में खूब थिर के अभिषेक शर्मा। पर सगी बहन की शादी में नहीं होंगे शामिल। परिवार के आगे चुना देश प्रेम।
बहन की शादी का दिन इससे खास दिन एक भाई के लिए और क्या हो सकता है? लेकिन जब बात देश की सेवा पर आए फिर क्या किया जाए? कुछ लोगों के लिए चुनना आसान नहीं होता लेकिन भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के लिए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक शर्मा अपनी लाडली बहन कोमल शर्मा की शादी के दिन वो उनके साथ नहीं होंगे।
जी हां, शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन यह एकदम सच है। सारा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की प्रीवेडिंग फंक्शनंस के वीडियोस, फोटोस लगातार वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अभिषेक अपने होने वाले जीजा लविश ओबरॉय को शगुन के तौर पर घड़ी पहना रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है क्रिकेटर की बहन कोमल शर्मा का हल्दी वाला वीडियो। जिसमें अभिषेक पीले रंग का गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
साथ में उनकी बहन और जीजा भी उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हल्दी फंक्शन से और भी बहुत सारे मोमेंट वायरल हो रहे हैं जिसमें होने वाली दुल्हन और उनके क्रिकेटर भाई को खूब नाचतेगाते झूमते हुए देखा जा सकता है। वहीं संगीत फंक्शन का भी एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें कोमल शर्मा और उनके सून टू बी हस्बैंड लविवेश हाथों में हाथ डाले ग्रैंड एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जिसके बाद लविवेश प्यार से कोमल को गले लगाते हैं और उनके माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है कि इस कपल में आपस में कितना प्यार है। इन सारे फंक्शनंस में अभिषेक शर्मा ने खूब चाव से हिस्सा लिया और अपनी बहन पर बहुत सारा प्यार बरसाया। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि प्री वेडिंग फंक्शन में तो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अपनी बहन के साथ रहे लेकिन अपनी लाडली बहन की शादी में वह शामिल नहीं हो पाएंगे।
दरअसल कोमल शर्मा की शादी 3 अक्टूबर को होने वाली है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अपनी बहन कोमल की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। बहन की हल्दी में आशीर्वाद देकर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। वहीं बता दें इससे पहले अभिषेक दुबई से एशिया कप जीतकर मंगलवार को लुधियाना पहुंचे और बहन के शगुन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिर एक दिन बाद बुधवार 1 अक्टूबर को हल्दी की रस्म भी उन्होंने निभाई। रस्म पूरी होते ही अब वह टीम इंडिया से जुड़ने पहुंच गए हैं।
इसी बीच क्रिकेटर अभिषेक के जीजा लविश ओबरॉय का बयान भी बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देश के लिए खेलना शादी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने एशिया कप जीतकर और मैन ऑफ द सीरीज बनकर हमें पहले से ही सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है।
