ऐश्वर्या राय का पेरिस में चला जादू,हीरे जड़ी शेरवानी में मचाया धमाल।

वजन घटाते ही रैंप पर उतरी बच्चन बहू ऐश्वर्या। हीरो से जड़ी बेशकीमती शेरवानी पहन दिखाया जलवा। पेरिस में एक बार फिर दिलों को लूट ले गई हुस्न की मलिका। विदेश में भी बिग बी की बहू नहीं भूली देसी संस्कार। नमस्ते कर लूट ले गई दिल। अब जब ब्यूटी क्वीन और हुस्न की मलिका खुद ऐश्वर्या राय रैंप पर उतरे और उनके दुनिया जमाने में चर्चे ना हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐश्वर्या ग्लोबल आइकॉन हैं।

देश के साथ-साथ विदेश में भी बच्चन बहू खूब प्यार बटोरती हैं। और अब एक बार फिर बच्चन बहू ने यह साबित कर दिखाया है कि वह ग्लैमर और ग्रेस की मिसाल हैं। तो वाकई इस बात को कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या कांस के साथ-साथ रम की भी क्वीन हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि इस वक्त ऐश्वर्या पेरिस में चल रहे पेरिस फैशन वीक 2025 के लिए वहां मौजूद हैं। ऐसे में इस ग्लोबल इवेंट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर ऐश की तारीफों का सैलाब ला दिया है। जी हां, ऐश्वर्या ने हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ रैंप वोक किया और शो में जान फूंक दी।

ऐश्वर्या राय के लुक ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है। उनका नया स्टाइल और अंदाज लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। बीते कई सालों से अपने बढ़ते वजन और लुक को लेकर एक्ट्रेस काफी ट्रोल होती रही हैं। लेकिन अब अपने फिट अवतार से ऐश्वर्या ने सभी को हैरान कर दिया है। फैशन वीक में ऐश्वर्या लॉरियल की एंबेसडर के रूप में पहुंची। जिसके लिए वह मनीष मल्होत्रा का कस्टम मेड आउटफिट पहनकर आई।

इंडिगो कलर के इस स्टेटमेंट पीस में शेरवानी को एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। डिजाइनर के अनुसार हेरिटेज मेंस वेयर से इंस्पायर्ड इस आउटफिट में मॉडर्न सेक्सुअलिटी का भी टच है। ऐश्वर्या की लुक की डिटेल्स पर जाएं तो उनकी शेरवानी जैकेट को बंद गला कॉलर के साथ स्प्लिट क्रू नेक लाइन देकर बनाया गया है। जिसके फ्रंट में छह डायमंड के बटन भी दिए गए हैं। जिसमें से एक को ऐश्वर्या ने ओपन रखा जो लुक में ग्लैम टच ले आया। वहीं पैरेट शोल्डर्स, फुल लेंथ स्लीव्स, साइड और फ्रंट स्लिप्स ने इस आउटफिट को और भी शानदार बना दिया है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पेअर किए। शेरवानी के फ्रंट को छोड़ अब बैक पर नजर डालें तो इसके बैक को भी पूरी तरह से डायमंड नेकलेस की लेयर से सजाया हुआ है।

उनका यह हीरो वाला अंदाज एकदम नौखा हार वाली फील दे रहा है जिससे पूरी कमर को ही कवर कर लिया गया है। अब ऐश के इस लुक को देखने के बाद सभी दंग रह गए हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं जब ऐश्वर्या ने रैंप पर उतर कर पूरे जोश के साथ वॉक किया तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। पेरिस से ऐश्वर्या की डायमंड रैंप वॉक के खूब चर्चे हो रहे हैं।

Leave a Comment