फिर छाया बॉलीवुड के गलियारे में मातम। नहीं रही मशहूर हीरो की एक्स बीवी। पहली बीवी की निधन से सदमे में सुपरस्टार तो मां की याद में तड़पे बेटे का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। इमोशनल ट्रिब्यूट देख फैंस भी हो रहे हैं मायूस। अचानक अपनी एक्स बीवी की निधन का सामना करने वाला यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं।
सलमान खान की फिल्म वांटेड में इंस्पेक्टर तलपड़े का रोल निभाने वाले महेश मांजरेकर पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेश की एक्स बीवी दीपा मेहता के निधन की खबर से सुपरस्टार के घर पर मातम छाया हुआ है। तो यूं अचानक मां का साथ छूट जाने से महेश के बेटे सत्य का बुरा हाल है और मां की याद में तड़पते हुए बेटे ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
गौर करने वाली बात यह है कि महेश मांजरेकर के बेटे सत्य ने ही अपनी मां के निधन की जानकारी एक पोस्ट के जरिए सभी को देते हुए अपनी दिवंगत मां दीपा मेहता की याद में एक तस्वीर शेयर करते हुए मिस यू मम्मा लिखा है। इसी के साथ मां को यूं अचानक होने के दर्द में तड़पे सत्य के दोस्तों ने उन्हें सांत्वना दी और उनकी मां दीपा को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा। जैसा कि आप देख सकते हैं कि सत्य ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें लिखा है कि आज एक मार्गदर्शक ज्योति खो दी। वो एक मां से बढ़कर थी।
वो एक प्रेरणा थी। साड़ी का बिजनेस खड़ा करने में उनकी शक्ति, साहस और जुनून ने कई लड़कियों को बड़े सपने देखने की शक्ति दी। जिन लोगों के जीवन को उन्होंने छुआ और जिन रास्तों को उन्होंने बनाया उनके माध्यम से वह हमेशा जीवित रहेंगी। इसी के साथ आपको बताते चलें कि महेश मांजेकर की एक्स बीवी दीपा मेहता मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर होने के साथ-साथ एक जानी मानी बिजनेस वूमेन भी थी।
दीपा मेहता साड़ी ब्रांड दीपा द क्वीन ऑफ हार्ट्स की मालकिन थी। दीपा का यह ब्रांड बॉलीवुड सेलिब्स में काफी पसंद किया जाता था। लेकिन अब अचानक अपने पीछे करोड़ों का कारोबार और रोते बिलखते बच्चों को छोड़कर दीपा मेहता दुनिया से चल बसी हैं। हालांकि महेश मांजरेकर की एक्स बीवी की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन यूं बेवख़ निधन को गले लगाकर आखिरी सांस लेने वाली दीपा मेहता के एक्स पति महेश मांजरेकर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बहरहाल बताते चलें कि महेश मांजरेकर और दीपा मेहता के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे।
साल 1987 में दोनों ने शादी की थी। इस शादी से उन्हें अश्विनी मांझेकर नाम की एक बेटी और सत्य मांजरेकर नाम का एक बेटा है। दोनों का यह रिश्ता 8 साल तक ही चल सका और साल 1995 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से दोनों बच्चे महेश मांजरेकर के साथ ही रहे और अब मां की मौत की खबर से दोनों बच्चों का बुरा हाल है। बेशक महेश मांजरेकर के परिवार को इस दर्द से उबरने में वक्त लगेगा।