पहले हुआ एक्सीडेंट फिर हृदय रोग बना जानी दुश्मन पंजाबी सिंगर के साथ हुआ दर्दनाक हादसा। सोलन में बाइक हादसे का शिकार हुए राजवीर जवंदा। आननफानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती। पर और जिंदगी के बीच लड़ रहे हैं जंग। 35 साल के राजवीर की हालत गंभीर।
जी हां, बीती रात पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इस शॉकिंग खबर के सामने आते ही फैंस को भी जोरदार झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 27 सितंबर की रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए हैं। पंजाबी सिंगर राजवीर के एक्सीडेंट के बाद हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
आनन-फानन में सिंगर को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई चारों तरफ कोहराम मच गया। हर कोई अपने फेवरेट सिंगर के लिए दुआ करने लगा है। पुलिस के अनुसार सिंगर राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के भद्दी इलाके में हुआ। जहां वह अपनी मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे और मोड़ आते ही अचानक वह अपनी बाइक का कंट्रोल खो बैठे।
फोर्टिस अस्पताल का जो बयान सामने आया है उसमें बताया जा रहा है कि सिंगर को बेहद नाजुक हालत में दोपहर पौ:45 बजे पंजाब के मोहाली स्थित हॉस्पिटल में लाया गया था। मीडिया को जारी स्टेटमेंट में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से कहा गया पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को मोहाली के फोर्टेज अस्पताल में रेफर किया गया था और दोपहर 1:45 पर उन्हें बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
सुबह-सुबह एक रोड एक्सीडेंट में उनके सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी और मोहाली के फोटिस अस्पताल में रेफर होने से पहले उन्हें सिविल हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हॉस्पिटल लाते समय उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। उनके सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही सिंगर को लाया गया उन्हें तुरंत इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने देखा। अब फैंस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और वह उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा वाहेगुरु मेहर करें। एक और शख्स ने लिखा उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
एक और ने लिखा आप जल्द ठीक हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर को फोर्ट अस्पताल के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उन पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अभिनेता गिप्पी गरेवाल, जस बाजवा, कंवर गरेवाल और कुलविंदर बिल्ला राजवीर का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
लुधियाना में जन्मे सिंगर राजवीर जवंदा अपने हिट गानों से फेमस हैं। राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। Instagram पर राजवीर के 2.4 मिलियन फॉलोवरर्स हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और नियमित रूप से अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपने पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं।