गंदी लत..सलमान से चांटा..! पाकिस्तानी एक्ट्रेस से अफेयर कर फंसा मशहूर एक्टर!

स्कूली दिनों में लेता था फेमस सुपरस्टार, परेशान हो गई थी एक्टर की मां। पर दिया ऐसा बयान लग गई कंट्रोवर्सी की लाइन। सलमान खान के एक चाटे ने बदल दी थी ज़िंदगी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस से अफेयर कर बनाई न्यूज़ हेडलाइंस। नाम एक कंट्रोवर्सी अनेक। फिल्म फैमिली के बच्चों की जिंदगी जितनी चकाचंद से भरी होती है उसका अंधेरा भी उतना ही गहरा होता है। कंट्रोवर्सी झगड़े अफेयर।

यह किस्से ज्यादातर एक्टर्स की जिंदगी का हिस्सा होते हैं और यहां हम आज बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर और कपूर परिवार के लाडले बेटे रणबीर कपूर की। जी हां, रणबीर कपूर की पूरी जिंदगी कंट्रोवर्सी से भरी हुई है। सब पर तो बात नहीं कर सकते लेकिन उनकी कुछ कंट्रोवर्सी जिसने बहुत ज्यादा विवाद खड़ा किया था आपको वो बताते हैं। जिसमें , सलमान से चाटा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस से अफेयर सब कुछ है।

मीडिया में जब यह बात फैली कि रणबीर स्कूल में ड्रग्स लेते थे, तो बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। दरअसल, ड्रग्स लेने के बारे में वह अपने एक इंटरव्यू में बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म रॉकस्टार की शूटिंग के वक्त उन्होंने ड्रग्स लिए थे। एक सीन शूट होना था तब उन्हें बहुत घबराहट हो रही थी। वह समझ नहीं पा रहे थे कि वह क्या करें।

यही कारण था कि उन्हें ड्रग्स लेने पड़े तब जाकर सीन सही से शूट हो पाया। इतना ही नहीं रणबीर मान चुके हैं कि यह काम स्कूली दिनों से वह करते आए हैं। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई थी। हालांकि अब रणबीर इससे छुटकारा पा चुके हैं।

रणबीर को लेकर यह रूमर भी वायरल हुआ था कि उन्हें सलमान खान ने एक बार चांटा मार दिया था। कहा जाता है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक पार्टी के दौरान इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने रणबीर कपूर को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद रणबीर कपूर पार्टी छोड़कर चले गए थे। जानकारी के अनुसार यह बात रणबीर के डेब्यू से बहुत पुरानी है। एक पब में पार्टी के दौरान दोनों में बहस हो गई थी। उस वक्त सलमान नहीं जानते थे कि वह ऋषि कपूर के बेटे हैं।

हालांकि कहते हैं बाद में सलमान ने माफी मांग ली थी। जैसा कि सभी जानते हैं रणबीर कपूर फिल्म रामायण में राम का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था उन्हीं का बीफ को लेकर एक बयान विवाद का कारण बन गया था। दरअसल रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मटन पाया और बीफ बहुत पसंद करते हैं। वह बीफ के बहुत बड़े फैन हैं। वहीं बता दें रणबीर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के एक तस्वीर को लेकर भी बहुत बवाल हुआ था। जिससे खूब अफवाहएं उड़ी कि दोनों डेट कर रहे थे।

विवाद इतना बढ़ गया था कि माहिरा को लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। दोनों की न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते हुए एक फोटो सामने आई थी जिसकी वजह से लोगों ने रणबीर और माहिरा को एक रिश्ते में जोड़ना शुरू कर दिया था। वहीं प्रेजेंट की अगर बात करें तो आज रणबीर आलिया के साथ हैप्पीली मैरिड हैं और दोनों की एक बेटी है राह।

Leave a Comment