दिव्या भारती की तरह इस एक्ट्रेस ने भी 19 की उम्र में छत से गिरकर गवाई जान।

19 साल की फेमस एक्ट्रेस की दर्दनाक निधन। दिव्या भारती की तरह ही गई जान। कैट वॉक करते समय छत से गिरी अकाल निधन की थी भविष्यवाणी। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। फिर पुलिस के खुलासे ने उड़ा दिए सभी के होश। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की अचानक हुई निधन से आज भी उनके फैंस उभर नहीं पाए हैं। वो महज 19 साल की थी जब उनकी छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। और अगर हम आपसे कहें कि ठीक 4 साल बाद इसी तरह एक और एक्ट्रेस की भी मौत हुई और वह भी सिर्फ 19 साल की थी तो क्या आप मानेंगे? लेकिन यह एकदम सच है।

यहां हम बात कर रहे हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस रही निवेदिता जैन की। जी हां, निवेदिता ने 15 साल की उम्र में मिस बैंगलोर का खिताब अपने नाम किया था। 16 साल में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। महज 2 साल में कई फिल्मों का हिस्सा रही। साउथ के बहुत से सुपरस्टार की पहली पसंद बन गई थी।

लेकिन फिर एक हादसा हुआ जिसके चलते 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी अकाल मृत्यु की भविष्यवाणी पहले से ही हो चुकी थी। बता दें निवेदिता का बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ झुकाव था। जिसकी वजह से उन्होंने ब्यूटी पैजेंट में भी हिस्सा लिया था। इसी बीच कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार की नजर एक्ट्रेस पर पड़ी। कहा जाता है उन्होंने पहली ही नजर में निवेदिता का हुनर परख लिया था। जिसके बाद निवेदिता को दो फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया था।

निवेदिता की पहली फिल्म 1996 में रिलीज हुई शिवा रंजनी थी जिसके प्रोड्यूसर कन्नड़ स्टार राजकुमार थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कम वक्त में कन्नड़ सिनेमा में एक्ट्रेस को अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। उन्होंने बैक टू बैक फिल्में की लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर मिस इंडिया पैजेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया। मिस इंडिया बनने का ख्वाब उन्होंने बचपन से देखा था। मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट के लिए निवेदिता ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी।

लुक्स के बाद इस पैजेंट के लिए सबसे जरूरी बात थी उनकी वॉक। यही वजह थी कि वह समय मिलते ही हमेशा कैट वॉक की प्रैक्टिस करना शुरू कर देती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो निवेदिता दो मंजिला घर में रहती थी। 7 मई 1998 की बात है। निवेदिता ने रात को खाना खाया और छत पर चली गई। उन्होंने घर वालों से कहा कि वह छत पर कैट वॉक की प्रैक्टिस करेंगी। कुछ ही देर बाद घर वालों ने एक जोरदार आवाज सुनी। बाहर निकल के देखा तो निवेदिता से लथपथ थी। फिर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो कई ट्रिटमेंट के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। कहा जाता है एक ज्योतिष ने उन्हें बहुत पहले ही बता दिया था कि उनके अकाल निधन के योग हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ भी शेयर की थी जो उनकी निधन के बाद खुली।

निवेदिता की निधन को उनके परिवार ने हादसा कहा। परिवार ने कहा कि वह छत की मुंडेर पर चलकर कैट वॉक की प्रैक्टिस करते हुए नीचे गिरी होंगी। हालांकि कई लोगों ने उनकी निधन को हादसा मानने से इंकार कर दिया था। कुछ ने बोला कि उन्होंने जरूर की है तो कुछ ने साजिश बताया लेकिन पुलिस ने निधन को एक्सीडेंटल करार देकर केस बंद कर दिया।

Leave a Comment