ऐश्वर्या राय की याद में तड़पते थे सलमान ख़ान! ‘तेरे नाम’ गाकर रोते-बिलखते थे भाईजान!

ऐश्वर्या राय की याद में तड़पते थे सलमान खान। तेरे नाम का गाना गाकर रोते बिलखते थे भाईजान। वफा शब्द को पकड़ कर की दीवानगी की सारी हदें पार। दीवार पर सिर पटकना ऐश्वर्या के नाम पर तमाशा करना।

एक्टर के करीबी ने खोले बड़े-बड़े राज। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म तेरे नाम का टाइटल ट्रैक सुनसुनकर खूब रोते थे। इतना कि उनकी सिसकियां सुनकर आसपास के सभी लोग हैरान रह जाते थे। जी हां, यह बिल्कुल सच है क्योंकि यह होते हुए एक शख्स ने देखा है। वो शख्स और कोई नहीं बल्कि गीतकार समीर अनजान है जिन्होंने वो टाइटल ट्रैक लिखा है।

वही गाना जो सलमान का दिल चीर देता था और उनके आंसू रुकने का नाम नहीं लेते थे। मामला जब इतना पुराना हो तो बात शुरू से शुरू करनी पड़ती है। तो चलिए विस्तार में आपको सब कुछ बताते हैं। हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान ने अपना दिल ऐश्वर्या राय को दे दिया था। इन दोनों का रिलेशनशिप इतना आइकॉनिक और इतना कंट्रोवर्शियल रहा कि आज 25 साल बाद भी इनके रिश्ते पर बातें होती हैं। रिश्ता खत्म हुआ जमाने बीत गए लेकिन ब्रेकअप आखिर क्यों हुआ? इस पर आज भी लोग अपनी-अपनी राय रखते हैं। कुछ लोग सलमान को जिम्मेदार मानते हैं कि उनके अब्यूसिव नेचर की वजह से रिश्ता खत्म हो गया था। तो कुछ ऐश्वर्या को ब्लेम करते हैं कि उन्होंने सलमान के प्यार की कदर नहीं की। जितने मुंह उतनी बातें होती हैं। अब इस आइकॉनिक लव हेट के इतिहास में एक और किस्सा जुड़ गया है।

दरअसल गीतकार समीर अंजान ने हाल ही में अपने एक रिसेंट इंटरव्यू में तेरे नाम के टाइटल ट्रैक के बारे में एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान इस गाने से बहुत जुड़े हुए थे। क्योंकि यह उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ उनके ब्रेकअप की याद दिलाता था। समीर अंजान ने बताया कि सलमान अक्सर हिमेश रेशमिया से इस गाने को गाने की गुजारिश करते थे।

शूटिंग से पहले हिमेश से वो यह गाना गाने के लिए कहते थे और शूटिंग से ही पहले खुद यह गाना गाते भी थे और रो पड़ते थे। खासकर इस लाइन पर जोर देते हुए क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती। उनका मानना था यह गाना ऐश्वर्या तक पहुंचना चाहिए क्योंकि उनका मानना था यह उनके दर्द को बखूबी बयां करता है। गीतकार समीर अनजान ने कहा वो हिमेश को कहते थे तू मेरे पास आ और यह गाना मुझे सुना। खासतौर पे वफा वाला जो गाना था उनको लगा कि यह गाना वहां तक पहुंचना चाहिए। यह मेरा दर्द है। पहले सलमान खान यह गाना सुनकर सेट पर रोते थे और उसके बाद ही शॉट देते थे। उनके जख्म उस वक्त बिल्कुल ताजा थे।

वहीं आपको बता दें इस इंटरव्यू से पहले फिल्म मेकर प्रहलाद कक्कड़ ने बताया था कि सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर बहुत पजेसिव थे। उन्होंने बताया था वो ऐश्वर्या के साथ बहुत शारीरिक और जुनूनी थे। वहीं प्रेजेंट की अगर बात करें तो ऐश्वर्या राय आज ऐश्वर्या राय बच्चन है और उनकी एक बेटी भी है। वहीं सलमान खान के ऐश के बाद रिलेशनशिप तो बहुत रहे लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

Leave a Comment