शाहरुख ने नेशनल अवॉर्ड तो जीता पर उनके पैसे कट गए।

शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला। 23 सितंबर को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्हें रजत कमल और एक सर्टिफिकेट के साथ कैश प्राइज दिया गया।

आमतौर पर इस कैश प्राइज में ₹2 लाख दिए जाते हैं। मगर शाहरुख के केस में इसमें 50% की कटौती की गई। यानी उन्हें सिर्फ ₹1 लाख ही दिए गए। शाहरुख को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला। कुछ अन्य कैटेगरीज के साथ यह अवार्ड जीतने वाला शख्स भी रजत कमल का हकदार होता है।

इसके साथ उन्हें ₹2 लाख दिए जाने का प्रावधान है। मगर नेशनल फिल्म अवार्ड के नियमों के अनुसार जब दो लोग सामूहिक रूप से एक अवार्ड जीतते हैं तो कैश प्राइस दोनों के बीच बढ़ जाता है। शाहरुख और विक्रांत के केस में ऐसा ही हुआ। क्योंकि शाहरुख खान यह अवार्ड विक्रांत मेसी के साथ शेयर कर रहे हैं इसलिए यह कैश प्राइज भी उन दोनों के बीच बढ़ गई। विक्रांत मेसी को 12 फेल के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। ऐसे में उन दोनों को मेडल और सर्टिफिकेट तो अलग-अलग मिले मगर कैश प्राइस 50-50 हो गया। रोचक बात यह है कि इस साल ऐसी कई कैटेगरीज हैं जहां नेशनल फिल्म अवार्ड शेयर किए गए। बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड विजय राघवन और एमएस भास्कर के बीच शेयर हुआ।

बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल को जानकी बोडवाला और उर्वशी के बीच साझा किया गया। ऐसा ही बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीन प्ले और कुछ दूसरी कैटेगरीज में भी हुआ है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख पिछले कुछ समय से पोलैंड में अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं।

नेशनल अवार्ड सेरेमनी के लिए वो अपने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ दिल्ली आई। यहां उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। शाहरुख के अलावा रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए दिया गया। यह जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है।

Leave a Comment