श्रीदेवी की 8 साल पुरानी साड़ी पहन इठलाई जाह्नवी कपूर,कहां है बेशकीमती हार?

8 साल पहले इसी साड़ी ने श्रीदेवी की खूबसूरती में लगाए थे चार चांद। तो जिंदगी के सबसे खास मौके पर जानवी ने पहनी मां की खास सौगात। साड़ी वही स्टाइल भी चांदनी जैसा। लेकिन कहां गया श्रीदेवी का करोड़ों की कीमत वाला वोहार। फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग में जब जानवी कपूर ने एंट्री ली वहां मौजूद सभी लोगों को उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई। और वजह थी श्रीदेवी की वो आइकॉनिक ब्लू पशमीना साड़ी जो जानवी ने कैरी की हुई थी।

इसी साड़ी में श्रीदेवी का रॉयल लुक आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है। साड़ी के साथ-साथ उस बेशकीमती हार की भी चर्चा हो रही है जो श्रीदेवी ने उस वक्त पहना हुआ था। जानवी ने अपनी मां की साड़ी तो बड़े गर्व से पहनी लेकिन फैंस उस हार की तलाश करने लगे कि वो आइकॉनिक हार क्यों नहीं पहना? तो आपको बता दें वो हार ना तो जानवी के पास है और ना ही खुशी के पास है। कपूर परिवार में किसी के पास भी नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें वो बेशकीमती हार अब बच्चन परिवार के पास है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

कहा जाता है ऐश्वर्या और श्रीदेवी दोनों का रिश्ता काफी खास रहा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्टिंग से लेकर खूबसूरती में दोनों का कोई मुकाबला नहीं था और ना ही हो सकता है। श्रीदेवी ऐश्वर्या को बहुत पसंद करती थी। इसी खूबसूरत रिश्ते के लिहाज से ऐश्वर्या राय ने श्रीदेवी का हार पहना था और उस हार को पहनकर महफिल लूट ली थी और ऐश के इस साड़ी वाले लुक की भी आज तक तारीफ की जाती है। श्रीदेवी ने इस खूबसूरत से गोल्डन कुंदन पर्ल के जड़ा रानी चोकर हार को ब्लू एंड ब्लैक के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी के साथ पहना था। स्टर्ड इयरिंग्स और कंगन के साथ श्रीदेवी का यह लुक खूब सुंदर लगा था जो आज तक याद किया जाता है। श्रीदेवी ने यह रॉयल लुक 2017 में विराट और अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में फ्लट किया था। वेलवेट के बोट नेक ब्लाउज के साथ श्रीदेवी का हार सोने पर सुहागा था।

वहीं श्रीदेवी के करीब एक साल बाद बच्चन बहू ऐश्वर्या ने सेम नेकलेस और इयरिंग्स को लाल ज़री बनारसी सिल्क की साड़ी के साथ फ्लट किया था। ऐश्वर्या का यह लुक भी आज तक पसंद किया जाता है। साल 2018 में यह ऐश का बेस्ट लुक था। वहीं श्रीदेवी की तरह ही ऐश ने बोट नेक ब्लाउज के साथ हार ईशा अंबानी की शादी में साल 2018 में पहना था।

जानकारी के लिए बता दें उसी साल फरवरी में श्रीदेवी का निधन हो गया था। कहते हैं ऐश्वर्या श्रीदेवी को बड़ी बहन माना करती थी और उनका यह हार और श्रीदेवी के जैसा सेम टू सेम गजरा बन वाली स्टाइलिंग के साथ ऐश भी बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। तो यह है श्रीदेवी की उस हार की कहानी। इसी वजह से जानवी ने अपनी मां की वो साड़ी तो पहनी लेकिन साथ में हार नहीं पहन पाई। क्योंकि वो हार श्रीदेवी ने ऐश्वर्या को बड़े प्यार से तोहफे में दे दिया था। जो आज भी ऐश्वर्या राय बच्चन के पास ही है।

Leave a Comment