80 की उम्र में 50 साल छोटी लड़की से शादी। नेतन याू को भी दे डाला था पद का ऑफर। कौन है लेरी एलिनसन जिन्होंने अब एललेन मस्क को पछाड़ दिया है। दरअसल ओरेकल के कोफाउंडर लेरी एलिसन अरबपतियों की रैंकिंग में ऊपर आ गए हैं। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। उनकी नेटवर्थ में यह तेजी तब हुई जब उनकी कंपनी ने मंगलवार को मार्केट बंद होने के बाद वित्तीय नतीजे जारी किए। बुधवार को ओरेकल के शेयरों में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई। लेकिन लेरी एलिसन की कहानी इतनी सरल नहीं रही।
एलिसन के बारे में कहा जाता है कि वह मार्क की तरह 22 साल की उम्र में अमीर इंसान नहीं बने। उन्हें अमीर बनने में काफी वक्त लगा। एलिसन जब 42 साल के हुए तब उनकी दौलत शबाब पर पहुंची। अगर लेरी एलिसन के पूरे सफर की बात करें तो लेरी एलिसन ने 1977 में ओरेकल कंपनी की शुरुआत की थी। ओरेकल अब दुनिया की शीर्ष डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनियों में गिनी जाती है। हाल ही में एलिसन की संपत्ति 89 अरब डॉलर से बढ़कर 383.2 अरब डॉलर हो गई। ओरेकल के शेयरों में एक दिन में 36% की ऐतिहासिक उछाल आई। कुछ समय के लिए एलिसन ने एललेन मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया।
आपको बता दें कि उनकी कहानी में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन याू का भी जिक्र होता है। कहा जाता है कि साल 2019 में लेरी एलिसन ने पूर्वी यरूशलम में एक उत्खनन परियोजना के लिए आर्थिक सहयोग दिया था। इस परियोजना को लेकर फिलिस्तीनी समूहों और कई इजराइली शांति कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। जिससे यह दान विवादों में घिर गया। इसके 2 साल बाद एलिसन ने कथित तौर पर इजराइयली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन याहू को अपनी कंपनी ओरेकल के निदेशक मंडल में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। हालांकि इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई।
लेरी की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। कहा जाता है कि लेरी ने बचपन में वो सब देखा जो शायद एक बच्चा कभी ना देखना चाहे। लेरी एलिसन का जन्म जून 1944 में न्यूयॉर्क में एक अविवाहित यहूदी महिला के घर पर हुआ था। जन्म के 9 महीने बाद उनकी मां ने उन्हें रिश्तेदारों के पास छोड़ दिया। उन्होंने अपनी जैविक मां को पहली बार 48 साल की उम्र में देखा। उनका बचपन गरीबी और असुरक्षा में बीता। उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर सके। एलिसन की जिंदगी का सबसे अजीब और रोचक हिस्सा है उनकी शादीशुदा जिंदगी। एलिसन ने पांच शादियां की। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने छह शादियां की हैं। हर शादी के नाकाम होने की एक अलग वजह बताई। एलिसन की पहली शादी इतिहासकार अडा क्वीन से हुई थी जो 7 साल चली। क्वीन ने एलिसन की फिजूल खर्ची से तंग आकर तलाक ले लिया।
जबकि उनकी मासिक कमाई सिर्फ $1600 थी। दूसरी शादी की बात की जाए तो यह शादी एक साल से भी कम चली। नसी ने ओरेकल के शेरों पर दावा छोड़ दिया। जिससे बाद में उन्होंने अपना सबसे बड़ा पछतावा बताया।
ओरेकल की रिसेप्शनिस्ट बार्बर बूथ से एलिसन ने तीसरी शादी की जिससे उन्हें दो बच्चे हुए। डेविड और मेगन। शादी 1983 में हुई और 1986 में वो खत्म हो गई। मेगन एलिसन 2014 में अकादमी पुरस्कार नामांकित फिल्मों की निर्माता बनने वाली पहली खुलकर समलैंगिक महिला बनी। चौथी शादी की बात की जाए तो 2003 में उन्होंने रोमांस नोवेल लेखिका मिलानी क्राफ्ट से शादी की।
दिलचस्प बात यह है कि Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स इस शादी के वेडिंग फोटोग्राफर थे। इस शादी का अंत 2010 में तलाक के साथ हुआ। उनकी आखिरी शादी यूक्रेनी मॉडल और एक्ट्रेस निकिता का से हुई जो उनसे 47 साल छोटी थी। एलिसन ने निकिता के नाम पर एक रेस्टोर भी खोला। दोनों 2016 में अलग हो गए और 2020 में कोरोना काल के दौरान उनका तलाक हुआ। बता दें कि a.com पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में लेरी की हेल्प को लेकर कई अहम खुलासे हुए थे। a.com पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में डेरी एलिसन के साथ काम कर चुकी गीना स्मिथ के हवाले से उनकी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया गया। गीना के मुताबिक एलिसन सिर्फ ग्रीन टी और पानी पीते हैं। वे किसी भी तरह के सॉफ्ट ड्रिंक, जूस या अल्कोहल से दूर रहते हैं।
उनकी खानपान की आदतें भी बेहद खास है। एलिसन वेल एक्वेरियन डाइट फॉलो करते हैं। यानी वे केवल सब्जियां, फल और मछली ही खाते हैं। यह सीमित लेकिन हेल्दी डाइट ही उनका 81 साल की उम्र में भी फिट, एक्टिव और मानसिक रूप से तेज रहने का सबसे बड़ा राज मानी जाती है।
