अक्षय – अरशद की जोली एलएलबी 3 ने पहले दिन कितने रुपए छापे?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरी। जॉली एलएलबी ऐसी फ्रेंचाइज है जिसकी पिछली दो फिल्मों को भी बहुत पसंद किया गया था। ऐसे में लोग तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हालांकि कमजोर मार्केटिंग के चलते फिल्म का पर्याप्त बज नहीं बन सका। इसका असर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन में भी देखने को मिला। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि जॉली एलएलवी 3 ने पहले दिन 12.5 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया।

उनके मुताबिक फिल्म के सुबह और दोपहर वाले शोज़ सुस्त थे। हालांकि शाम आते-आते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने लगी। शाम और रात वाले शोज़ भरने लगे। तरुण आदर्श ने आगे बताया कि शनिवार सुबह भी फिल्म के लिए अच्छी खबर लेकर आई। उन्होंने पूरे आंकड़े नहीं बताए मगर इतना कहा कि शनिवार का दिन अच्छे नोट पर खुला है। उस ट्रेंड के अनुसार शनिवार 20 सितंबर के दिन फिल्म मजबूत नंबर दर्ज करेगी।

जॉली एलएलबी 3 को ऑडियंस और क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग इसे ट्रायोलॉजी की सबसे उम्दा फिल्मों में गिन रहे हैं। उनका कहना है कि मेकर्स ने इस फिल्म में अक्षय और अर्शद को फिट करने के चक्कर में कहानी के साथ समझौता नहीं किया।

इस फिल्म की कहानी क्या है वो भी बता देते हैं। इस फिल्म की कहानी दरअसल साल 2011 में उत्तर प्रदेश के भट्ट परसोल में हुए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध पर इंस्पायर्ड है। मगर क्रिएटिव लिबर्टी लेते हुए मेकर्स ने उस घटना में तमाम बदलाव कर दिए हैं। फिल्म की कहानी यूपी से उठकर राजस्थान के बीकानेर पहुंची है। बेसिक प्लॉट यह है कि एक बड़ा बिजनेसमैन अपने रसूफ की बदौलत राजाराम सोलंकी नाम के एक किसान की जमीन हड़प लेता है। जिसके बाद उसकी पत्नी जानकी इस मामले को लेकर कोर्ट जाती हैं।

यहां दोनों जॉली यानी जगदीश्वर मिश्रा और जगदीश त्यागी मिलकर उनके केस के लिए लड़ते हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया था। उसके बाद फिल्म का इंतजार भी होने लगा। लेकिन उसके बाद मार्केटिंग के केस में मेकर्स चोट खा गए। फिल्म इतनी बज़ नहीं बना सकी कि पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पा सके। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2017 में आई जॉली एलएलबी 2 को ₹13 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते जनता थिएटर्स में आने लगेगी। बाकी जॉली एलएलबी 3 को लेकर पूरी तस्वीर वीकेंड खत्म होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

Leave a Comment