क्या कपूर खानदान में होगी पाकिस्तानी बहू की एंट्री? श्रद्धा अनन्या के बाद क्या आदित्य ने शुरू की सरहद पार आशिकी? तो क्या विद्या बालन को मिलने वाली है पाकिस्तानी देवरानी? पाकिस्तानी एक्ट्रेस को आदित्य ने किया प्रपोज।
वायरल तस्वीर ने उड़ाए आशिकी बॉय के फैंस के होश। जी हां, यही है वो तस्वीर जिसने श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के मिस्टर एक्स यानी कि आदित्य रॉय कपूर की न्यू लव स्टोरी की खबरों को हवा दे दी है। वो भी कोई ऐसी वैसी लव स्टोरी नहीं बल्कि सरहद पार वाली प्रेम कहानी। बिल्कुल वीर ज़ारा टाइप्स।
चर्चे हो रहे हैं कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस संग दिल लगाकर उन्हें तनहा छोड़ चुके आदित्य इस बार एक पाकिस्तानी मॉडल के प्यार में पड़ गए हैं। एक्टर ने उस पाकिस्तानी हसीना को प्रपोज भी कर दिया है जिसे इस हसीना ने कुबूल भी कर लिया है।

दरअसल मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल माही बलोच ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। जिसमें वो हाथ में सफेद फूलों का एक बड़ा सा गुलदस्ता लिए आदित्य के साथ नजर आ रही हैं। आदित्य की बाहों में माही मुस्कुरा रही हैं। तो वहीं आदित्य भी बेहद प्यार से माही को निहार रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए माही ने कैप्शन में लिखा है और फाइनली मैंने हां कह दिया। इस तस्वीर को देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। एक तरफ फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सबके मन में ढेरों सवाल भी खड़े हो गए हैं कि क्या वाकई कपूर खानदान में अब पाकिस्तानी हसीना बहू बनकर आने वाली है।
हालांकि आपको बता दें कि आदित्य के पाकिस्तानी मॉडल माही बलोच को डेट करने और उन्हें प्रपोज करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इनफैक्ट ये तस्वीर भी रियल नहीं बल्कि फेक है।
जी हां, असल में यह तस्वीर एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है जिसका ट्रेंड अभी सोशल मीडिया पर सब लोग फॉलो कर रहे हैं। यानी ये तस्वीर असली नहीं थी। बल्कि माही ने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए इसे बनाकर पोस्ट कर दिया था।
आदित्य रॉय कपूर और माही बलोच के बीच ऐसा कोई वास्तविक रोमांस या रिलेशनशिप नहीं है जैसा कि इस तस्वीर में नजर आ रहा है। ए आई की मदद से बनाई गई यह तस्वीर इतनी रियल लग रही है कि लोग एक पल के लिए तो कंफ्यूज हो गए। वहीं माही ने भी इस फोटो में ऐसा कैप्शन लिखा कि फैंस इस तस्वीर को सच मान बैठे। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर इस समय सिंगल हैं।
पहले उनका रिलेशनशिप एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ था। कहा जा रहा था कि दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को दंग कर दिया। 39 साल के हो चुके आदित्य ने अभी तक घर नहीं बसाया है।
हालांकि इंडस्ट्री में विद्या बालन के देवर का नाम श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे समेत कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उनका कोई भी रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था।
