किंग में शाहरुख की एंट्री देख दंग रह जाएंगे।

हॉलीवुड फिल्म मेकर मार्टिन स्कजी ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है। टाइटल है व्हाट हैपेंस एट नाइट। वैरायटी के रिपोर्ट के मुताबिक यह पीटर कैमरिन की इसी नाम के नवेल पर बेस्ड फिल्म है।

लनाडो डीप्रबियो और जेनफर लॉरेंस इसमें लीड रोल्स में होंगे। साल 1997 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म माय बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग का सीक्वल बन रहा है। टाइटल है इन अ सेकंड। खबरें थी कि सीक्वल में भी लीड रोल जूलिया रॉबर्ट्स ही प्ले करेंगी। वैरायटी को दिए इंटरव्यू में जूलिया ने कंफर्म कर दिया कि वो यह फिल्म कर रही हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। इसे लूका गातनीनो डायरेक्ट कर रही हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 आज रिलीज हो गई है। इसके साथ अवतार फायर एंड ऐश के ट्रेलर को अटैच किया गया है। यह जेम्स कैमरन की अवतार फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है।

हालांकि इसका ट्रेलर डिजिटली रिलीज़ किया गया था। मगर वो इंडियन ऑडियंस के लिए अवेलेबल नहीं था। अवतार फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को रिलीज होगी। खबरें थी कि सयारा फिल्म एक्टर अनीत पड्डा में डॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं। उन्हें फिल्म शक्तिशालिनी में कास्ट किया गया है। यह भी कहा गया कि यह फिल्म पहले किियारा आडवाणी करने वाली थी। मगर ऐन वक्त पर अनीत ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। जैसे ही खबर वायरल हुई मेडॉक फिल्म्स ने अपने Twitter अकाउंट से इसका खंडन कर दिया। लिखा शक्ति शालिनी और महामुंडिया की कास्टिंग के बारे में आई सारी बातें महज अफवाहएं हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कीजिए। होमबली फिल्म्स ने कांतारा चैप्टर वन के ट्रेलर की रिलीज़ डेट बदल दी है।

पहले यह 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाला था। मगर अब यह 22 सितंबर को आएगा। नवरात्रि के पहले दिन दोपहर 12:45 पर इसे रिलीज़ किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। शाहरुख खान की फिल्म किंग आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ग्रैंड स्केल पर बन रही इस फिल्म में उनकी एंट्री भी ग्रैंड होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पोलैंड में शाहरुख की एंट्री सीक्वेंस शूट हो चुकी है। इसे तीन इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर्स ने डिजाइन किया है।

किंग में शाहरुख खान की एंट्री के बारे में एक नामी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने एक्स पर लिखा किंग में शाहरुख खान की इंट्रो सीक्वेंस बिगर देन एनीथिंग एल्स। कुछ न्यूज़ पोर्टल्स के मुताबिक किंग में शाहरुख खान की एंट्री के लिए स्पेशल सेट डिजाइन किया गया था। 30 लोगों से अकेले फाइट करते हुए शाहरुख की एंट्री शूट की गई है। बहरहाल पिछले दिनों लीक हुई तस्वीरों के बाद से क्रू काफी सतर्क है। इसीलिए ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। मगर यह तय है कि इसमें शाहरुख उनकी अब तक की सभी फिल्मों से अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण के कल्कि 2 से अलग होने की चर्चा हर जगह हो रही है। दीपिका की बढ़ाई हुई फीस और 7 घंटे की शिफ्ट की मांग इसका कारण बताया जा रहा है। मगर इस मामले में अब एक नई बात सामने आई है। इस बारे में इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है दीपिका कल्कि टू करने के लिए इस शर्त पर राजी हुई थी कि उनका रोल फुल लेंथ होगा। मेकर्स ने कहा था कि सेकंड पार्ट की कहानी सुमति यानी दीपिका के इर्द-गिर्द घूमेगी। मगर कुछ दिन बाद उनके रोल की लंबाई कम कर दी गई। जो कैमियो जितनी थी, दीपिका कैमियो के लिए राजी नहीं थी। इसीलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। डॉली एलएलवी 3 रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से पब्लिक रिएक्शन आने लगे हैं। ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद आई है। बल्कि कुछ दर्शक तो इसे 2025 की अगली 500 करोड़ फिल्म बता रहे हैं।

पर एक यूजर ने लिखा ये क्या बना दिया भाई? 500 करोड़ लोडिंग अक्षय कुमार का कमबैक हो गया। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा वॉर टू और कूली बनाने वालों कुछ सीखो। कोई तामझाम नहीं, महंगे वीएफएक्स नहीं, भारी-भरकम बजट नहीं, फौरन लोकेशन नहीं। मगर फिल्म सुपरहिट। पब्लिक को मूर्ख मत बनाओ। पब्लिक बहुत समझदार है। सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी जॉली एलएलबी 3 इस फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ इसमें सीमा विश्वास, कजराज राव और राम कपूर भी जरूरी किरदारों में हैं। दर्शकों को ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए ऋषभ शेट्टी ने एक और घोषणा की है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए उन्होंने अनाउंस किया कि कांतारा 2 आई मैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। आई मैक्स यानी इमेज मैक्सिमम।

इसमें स्क्रीन आम सिनेमाघरों से बड़ी होती है। इस पर फिल्म और भव्य नजर आती है। कांतारा 2 में कर्नाटक के कदंब राजवंश और पुंडरली देव की कहानी और बारीकी से दिखाई गई है। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में हो रही है। शूट खत्म करके सलमान मुंबई लौट आए हैं। 45 दिन के शेड्यूल में कई एक्शन सींस और क्लाइमेक्स भी शूट हुआ। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी फौज के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। चित्रांगदा सिंह इसमें फीमेल लीड हैं। इसे अपूर्व लाख्या डायरेक्ट कर रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने के बाद महावतार नरसिम्हा अब ओटीटी पर आ गई हैं। 19 सितंबर यानी आज से यह Netflix पर उपलब्ध है। सेकल्क के मुताबिक इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹324 करोड़ का कलेक्शन किया। अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म महावतार सिनेैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी। मोहन लाल की पैन इंडिया फिल्म ऋषभ का टीजर आया है। इसमें मोहन लाल पहली बार एक राजा के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह पिता और बेटे की कहानी है और फिल्म में कुछ जबरदस्त फाइट सीन्स भी है। नंद किशोर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस दिवाली रिलीज़ होगी। अब बारी आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। ललन टॉप सिनेमा के एडिटर गजेंद्र सिंह भाटी से सुनिए एक जबरदस्त फिल्म का सनोप्सिस। आज मैं आपको रेकमेंड करूंगा एक फ्रेंच कॉमेडी जिसका नाम है जॉर् द फेथ। ये 1949 में आई थी। इसके डायरेक्टर का नाम है.

जैक ताती और फ्रांसीसी सिनेमा के दिग्गज माने जाते हैं। इसकी कहानी कुछ ये है कि फ्रांस के एक गांव में छोटे से गांव में एक डाकिया है। बहुत मजेदार और भोला प्यारा सा डाकिया है। और एक दिन वो एक अमेरिकन डॉक्यूमेंट्री देखता है जिसके अंदर दिखाया जाता है कि अमेरिका के डार्क सिस्टम है। वो कितना एडवांस है और कितना फास्ट डिलीवरी करता है। तो वो अपनी एक साइकिल पर डाक बांटा करता है। उसके दिमाग में फितूर आता है कि अरे मैं तो मैं उनके बराबर क्यों नहीं हूं। तो वो उस दिन डिसाइड करता है कि आज मैं अमेरिकी डार्क सिस्टम की तरह बहुत फास्ट डाक बांटूंगा। तो अपनी साइकिल को रॉकेट की तरह चलाते हुए कैसे डाक बांटता है। क्या गड़बड़ियां करता है और उसे क्या हंसी क्रिएट होती है। ये ब्लैक एंड वाइट फिल्म है और यह आपको साइलेंट एरा की भी याद दिलाएगी। हालांकि इसमें डायलॉग्स भी हैं और आप इसे अंग्रेजी सबटाइटल्स का देख सकते हैं। आप इसको akivorg नाम की एक वेबसाइट है।

वहां पे फ्री में देख सकते हैं। नहीं तो आप क्राइटेरियन की वेबसाइट पे जाके 4K वगैरह रेोल्यूशन में देख सकते हैं। ये फ्रांस में बनी जो सबसे महान फिल्में हैं उनमें 40-50 फिल्मों में ये शुमार होती है। जॉर द फेथ डायरेक्टर है जगताती। जगताती ने ही इसमें उस डाकी का रोल किया है। जिराफ की लंबाई वाले जगताती आपको सबसे अलग हटके नजर आएंगे।

Leave a Comment